×

झारखंड: आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ, राज्य पुलिस के 11 जवान घायल

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और राज्य पुलिस का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में एक अभियान चला रहा था तभी तड़के करीब पांच बजे यह विस्फोट हुआ।

Roshni Khan
Published on: 28 May 2019 4:36 AM GMT
झारखंड: आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ, राज्य पुलिस के 11 जवान घायल
X

रांची: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 11 जवान घायल हो गए।

ये भी देंखे:सीरिया के इदलिब में बमबारी, 17 आम नागरिकों की मौत

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और राज्य पुलिस का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में एक अभियान चला रहा था तभी तड़के करीब पांच बजे यह विस्फोट हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था।

ये भी देंखे:बिहार के मुंगेर की पूर्व विधायक नीता चौधरी आग से झुलसीं

उन्होंने बताया कि कोबरा के आठ और राज्य पुलिस के तीन घायल जवानों को विमान के जरिए राज्य की राजधानी रांची लाया गया। उन्होंने बताया कि संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story