×

झारखंड: पुलिस की गाड़ी पर नक्सलियों का हमला, 5 जवान शहीद

झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला बोला है। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक झारखंड के सरायकेला में बाइक सवार हमलावरों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Dharmendra kumar
Published on: 14 Jun 2019 2:45 PM GMT
झारखंड: पुलिस की गाड़ी पर नक्सलियों का हमला, 5 जवान शहीद
X

रांची: झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला बोला है। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं। शहीदों में दो एएसआई और 3 कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक झारखंड के सरायकेला में बाइक सवार हमलावरों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी में 6 पुलिसकर्मी सवार थे। जिसमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए और बच निकला। वहीं हमले से बचकर एक पुलिसकर्मी भागकर तिरूडीह थाना पहुंचा।

यह भी पढ़ें...वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, रात में परिजनों से लगाई थी जान की गुहार

पश्चिम बंगाल और तमाड़ के सीमावती क्षेत्र तिरूडीह थाना के साप्ताहिक हाट(बाजार) में 7 से 8 की संख्या में अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आएछ इसके बाद पुलिस ने पेट्रोलिंग गाड़ी पर अंधाधुंध गोली चलाना शुरू कर दी। इसमें 5 पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें...…तो इसलिए आजम खां के खिलाफ जयाप्रदा की याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

गौरतलब है कि सरायकेला में कुछ दिनों पहले भी एक नक्सली हमला हुआ था। यहां कुचाई इलाके में 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की टुकड़ी पर नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया था। सुरक्षा बल और पुलिस का दस्ता स्पेशल ऑपरेशन पर था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story