×

रेप का राज्य: रोजाना होती हैं 5 दुष्कर्म की वारदातें, बलात्कारियों को नहीं किसी का खौफ

महागठबंधन की सरकार केवल ट्रांसफर-पोस्टिंग में लगी हुई है। अपराधियों को सरकार का मौन समर्थन प्राप्त है। ऐसे में  अपराध और अपराधी बेकाबू हो गए हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 Oct 2020 3:06 PM GMT
रेप का राज्य: रोजाना होती हैं 5 दुष्कर्म की वारदातें, बलात्कारियों को नहीं किसी का खौफ
X
महागठबंधन की सरकार केवल ट्रांसफर-पोस्टिंग में लगी हुई है।

रांची: उत्तरप्रदेश में दलित लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद झारखंड में भी बलात्कार की घटनाओं को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। प्रदेश बीजेपी ने आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि, हेमंत सोरेन के शासन में हर दिन औसतन 05 दुष्कर्म की वारदात हो रही है। राज्य सरकार हथरस की घटना को तूल देने में लगी है जबकि, राज्य में महिलाओं की स्थिति को लेकर हाईकोर्ट को संज्ञान लेना पड़ रहा है। लिहाज़ा, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगे।

यूपीए सरकार में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी

प्रदेश भाजपा ने जो आंकड़े जुटाए हैं उसकी मानें तो पिछले 07 महीनों में 161 दहेज़ हत्या के साथ ही 16 डायन-बिसाही के मामले में हत्या की वारदात हुई है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की मानें तो हेमंत सोरेन सरकार में दुष्कर्म, उग्रवाद, हत्या, डकैती और चोरी के मामले बढ़े हैं। महागठबंधन की सरकार केवल ट्रांसफर-पोस्टिंग में लगी हुई है। अपराधियों को सरकार का मौन समर्थन प्राप्त है। ऐसे में अपराध और अपराधी बेकाबू हो गए हैं।

hathras2 सोशल मीडिया से

अपराध और अपराधी बेकाबू, गहरी निद्रा में सरकार

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश कहते हैं कि, राज्य में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार माफी मांगे। प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। गठबंधन की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। सरकार ट्रांसफर-पोस्टिंग में लगी हुई है। दुष्कर्म के मामलों में हाईकोर्ट को संज्ञान लेना पड़ रहा है।

दुष्कर्म को लेकर भाजपा के आंकड़े

प्रदेश भाजपा के आंकड़ों की मानें तो 213 दिन में 1033 दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। हरदिन औसतन 05 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। जनवरी में 151, फरवरी में 142, मार्च में 150, अप्रैल में 104, मई में 169, जून में 176 और जुलाई में 141 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं।

झारखंड हाईकोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी

30 मार्च को गिरिडीह ज़िला में 15 साल की नाबालिग को दुष्कर्म के बाद ज़िंदा जला दिया गया था। इस मामले में पुलिसिया जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कहते हैं कि, इस मामले को लेकर हाईकोर्ट को संज्ञान लेना पड़ा है। भाजपा ने पहले ही पूरे मामले की जांच की मांग की थी लेकिन राज्य सरकार ने दरकिनार कर दिया। अब हाईकोर्ट को खुद संज्ञान लेना पड़ा है। बाबूलाल की मानें तो पुलिस-प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगी है।

hathtas सोशल मीडिया से

दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर भाजपा हमलावर

भाजपा की प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मिस्फिका हसन दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर रही हैं। मिस्फिका की मानें तो कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में महिला प्रताड़ना और दुष्कर्म की घटनाएं रोज़ घट रही हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि, बलात्कार की बढ़ती घटनाओं की वजह से राज्यपाल को हस्तक्षेप करना पड़ा है।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story