×

ताबड़तोड़ चले पत्थर: उपद्रवियों ने मचाया तांडव, वाहनों को किया आग के हवाले

झारखंड के शनिवार को जमकर पत्थरबाजी होने का मामला सामने आया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस भी इस दौरान घायल हो गयी।

Shivani
Published on: 1 Aug 2020 3:08 PM GMT
ताबड़तोड़ चले पत्थर: उपद्रवियों ने मचाया तांडव, वाहनों को किया आग के हवाले
X

रांची: झारखंड के शनिवार को जमकर पत्थरबाजी होने का मामला सामने आया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस भी इस दौरान घायल हो गयी। भीड़ ने आगजनी की और दुकानों में तोड़फोड़ की। वहीं बवाल इतना बढ़ गया कि इसे रोकने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

भीड़ ने की आगजनी-तोड़फोड़, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग

मामला झारखंड के हजारीबाग जिले का है, यहां कटकमदाग प्रखंड के ग्राम बनहा के प्रसिद्ध धर्मस्थल के पास शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। उग्र विवाद में भीड़ इतनी नाराज हो गयी कि एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी खोमचा और ठेले की दुकान में भी तोड़फोड़ की। हिंसा में कई लोग घायल हो गए।

दो थाना प्रभारी घायल

मामले की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ को आगजनी और पत्थरबाजी करने से रोका तो भीड़ और उग्र हो गयी। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को दो राउंड हवाई फायरिंग की। घटना में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश कुमार सिंह, कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय कुमार समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को देखते हुए एसडीपीओ कमल किशोर, डीआईजी एवी होमकर घटनास्थल पर पहुँच गए और कई थानों की फ़ोर्स तैनात की गयी।

ये भी पढ़ेंः अमर सिंह ने RSS से जुड़ी संस्था को क्यों दान कर दी करोड़ों की सम्पत्ति? यहां जानें

इसलिए हुआ दो पक्षों में विवाद:

बताया जा रहा है कि धार्मिक स्थल के पास प्रतिबंधित मॉस के लिए मवेशी काटे जाने की जानकारी का एक पक्ष ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उत्तेजित होकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते पथरबाजी होने लगी।

मामले में डीसी रामगढ़ सह हजारीबाग (प्रभारी) संदीप सिंह ने बताया, 'मवेशी को मारकर फेके जाने के बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई है। हमलोगों का फोकस है कि आगे किसी तरह की घटना न हो। घटना के पीछे कौन हैं इसकी जांच की जा रही है। दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।'

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story