×

जम्म-कश्मीर को किया काला, अब बुरा फंसी विवादित एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर

स्वरा भास्कर जोकि एक बॉलीवुड अभिनेत्री है, अपने ट्वीटस् की वजह से चर्चा में रहती हैं। स्वरा ने इस बार अपने ट्वीटर अकाउंट पर ईद और जम्मू-कश्मीर के लिए ट्वीट किया है। लेकिन उनके इस ट्वीट से उन्हें कई लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 12 Aug 2019 7:01 AM GMT
जम्म-कश्मीर को किया काला, अब बुरा फंसी विवादित एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर
X

नई दिल्ली : स्वरा भास्कर जोकि एक बॉलीवुड अभिनेत्री है, अपने ट्वीटस् की वजह से चर्चा में रहती हैं। स्वरा ने इस बार अपने ट्वीटर अकाउंट पर ईद और जम्मू-कश्मीर के लिए ट्वीट किया है। लेकिन उनके इस ट्वीट से उन्हें कई लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी देखें... लखनऊ: थाना काकोरी क्षेत्र में दबंगों ने जमीन विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली

स्वरा भास्कर ने दिल्ली में कश्मीर के लिए हो रहे एक प्रोटेस्ट को समर्थन देने के लिए लिखा। स्वरा ने ट्वीट में लिखा, "इस त्योहार पर किसी को भी अकेला और पागल महसूस करने की जरूरत नहीं है। दिल्लीवालों इन कश्मीरी स्टूडेंट्स के प्रति थोड़ी मोहब्बत दिखाओ। थोड़ा खाना लेकर आइए और ज्वॉइन कीजिए।"

स्वरा भास्कर का ट्वीट



यह भी देखें... बड़ी ख़बर: अब दंगल गर्ल बीजेपी में शामिल होंगी, पिता भी देंगे साथ

स्वरा ने दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचकर सभी को प्रोटेस्ट करने की अपील की। स्वरा ने ट्वीट के साथ प्रोटेस्ट की जानकारी देने वाला एक चित्र भी शेयर किया। चित्र में कश्मीर का नक्शा काले रंग का है। और लिखा है। "ईद घरों से दूर। कश्मीर में कम्युनिकेशन ब्लैकआउट है तो चलो हमारे साथ सेलिब्रेट करो। जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा आयोजन किया जा रहा है। अपना लंचबॉक्स साथ में लेकर आइए।"

स्वरा के इस ट्वीट के बाद से ही लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया। स्वरा का ये ट्वीट कई लोगों को पसंद नहीं आया। इस ट्वीट पर लोगों ने स्वरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

यह भी देखें... दिल्लीः हल्की बारिश से राजधानी में मौसम हुआ सुहाना

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "क्या यही स्टूडेंट्स दो साल पहले क्रिकेट मैच में पाकिस्तान से भारत की हार को सेलिब्रेट नहीं कर रहे थे? तो उन्हें एक लात मारिए। एंटी नेशनल्स को लात पड़नी चाहिए। यदि ये वाकई भारतीय हैं तो उन्हें इतना मिलेगा जितना हमारी क्षमता के बाहर है।"



वहीं दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा, "बीबीसी वालों ने बोला क्या?"



फिर एक ट्विटर यूजर ने स्वरा के ब्लैक कश्मीर के चित्र को शेयर करने पर विरोध जताया और लिखा, "जो करना है करो, लेकिन कश्मीर में अंधेरा मत दिखाओ। अभी तो वहां सुबह हुई है और तिरंगा खिला है।"

यह भी देखें... कर्नाटक में भारी बारिश की वजह से अब तक 40 की मौत

ट्वीट ने जरिए काफी यूजर्स ने स्वरा के शेयर किए हुए काले कश्मीर के चित्र पोस्ट करने पर आपत्ति जाहिर की है।

ये थे लोगों के तमाम कमेंटस्





Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story