×

आज से शुरू होगा भारत-रूस का संयुक्त सैन्यअभ्यास, यहां जुटेंगे दोनों देशों के सैनिक

Manali Rastogi
Published on: 18 Nov 2018 5:30 AM GMT
आज से शुरू होगा भारत-रूस का संयुक्त सैन्यअभ्यास, यहां जुटेंगे दोनों देशों के सैनिक
X

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी डिस्ट्रिक्ट के बबीना कज्बे में आज यानि रविवार (18 नवंबर) से भारत-रूस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इंद्र-2018’ का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन 18 से 28 नवंबर तक सैन्य स्टेशन बबीना के फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। बता दें, संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत ये सैन्य अभ्यास हो रहा है।

यह भी पढ़ें: जानिए क्या हुआ जब सुशांत ने सारा को कह दिया ‘Sweetheart’, देखें वीडियो

भारत और रूस के बीच 11 दिन होने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में रूस संघ की पांचवीं सेना तो भारतीय सेना की मेकेनाइज्ड इन्फैन्ट्री बटालियन की एक कंपनी साइज की सैन्य टुकड़ियां भाग लेने वाली हैं। आपको बता दें कि इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों द्वारा संयुक्त योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करना है।

यह भी पढ़ें: लाला लाजपत राय की 90वीं पुण्यतिथि आज, यहां जानें कुछ रोचक बातें

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज मालदीव के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story