×

न्यायमूर्ति नंदराजोग ने बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ

महाराष्ट्र राज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी बयान में बताया गया कि प्रदेश के राज्यपाल विद्यासागर राव ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति नंदराजोग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 

Shivakant Shukla
Published on: 7 April 2019 2:25 PM GMT
न्यायमूर्ति नंदराजोग ने बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ
X
प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में रविवार को न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग ने शपथ ली। वह पहले राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

वह न्यायमूर्ति नरेश पाटिल का स्थान लेंगे जो शनिवार को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए।

ये भी पढ़ें— आंधी पानी से हुए नुकसान का आकलन कर राहत पहुंचाए जिलाधिकारी: CM योगी

महाराष्ट्र राज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी बयान में बताया गया कि प्रदेश के राज्यपाल विद्यासागर राव ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति नंदराजोग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने न्यायमूर्ति नंदराजोग को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया।

(भाषा)

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story