×

Justice Ritu Bahri: जस्टिस रितु बाहरी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जाने उनके बारे में

Justice Ritu Bahri: रितु बाहरी के पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी 1994 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से मुख्य न्यायधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। पिता की सेवानिवृत्ति के 29 साल बाद वहीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में के रूप में रितु बाहरी शनिवार से सेवाएं देंगी।

Jugul Kishor
Published on: 12 Oct 2023 9:23 AM GMT
Justice Ritu Bahri
X

Justice Ritu Bahri (Social Media)

Justice Ritu Bahri: जस्टिस रितु बाहरी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की नोटिफिकेशन केंद्र सरकार ने जारी किया है। वह शनिवार (14 अक्टूबर) को अपना कार्यभार संभालेंगी। दरअसल, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवि शंकर झा शुक्रवार को रियाटर हो रहे हैं।

जाने कौन हैं रितु बाहरी?

जस्टिस रितु बाहरी पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1962 को हुआ था। जज रितु बाहरी की प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ के एक नामी स्कूल से हुई है। उन्होने अपनी कानून की पढ़ाई 1985 में चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से की है। वह 1986 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल में पहली बार रजिस्टर हुई थीं।


जस्टिस रितु बाहरी के पिता भी थे मुख्य न्यायाधीश

रितु बाहरी के पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी 1994 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से मुख्य न्यायधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। पिता की सेवानिवृत्ति के 29 साल बाद वहीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में के रूप में रितु बाहरी शनिवार से सेवाएं देंगी।

दादा शिमला के रह चुके हैं विधायक

जज रितु बाहरी के दादा स्वर्गीय सोमदत्त बाहरी भी वकालत करते थे। इसके अलावा वह उस समय के पंजाब के शिमला विधानसभा क्षेत्र से 1952 से 1957 तक विधायक रहे।

2019 में जस्टिस रवि शंकर बने थे मुख्य न्यायाधीश

शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले जस्टिस रवि शंकर झा को अक्टूबर 2019 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें अक्टूबर 2005 में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और शुरुआत में उन्होंने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्य किया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story