TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

हुरुन इंडिया लिस्ट में 21 साल का ये युवक बना अरबपति, OYO और PW को भी छोड़ा पीछे

Hurun Rich List 2024: हुरुन इंडिया की 2024 की रिच लिस्ट सामने आ गई है जिसमें 21 साल का युवा अरबपति बन गया है। जानिए उसकी पूरी डिटेल

Sonali kesarwani
Published on: 30 Aug 2024 5:42 AM GMT (Updated on: 30 Aug 2024 5:53 AM GMT)
हुरुन इंडिया लिस्ट में 21 साल का ये युवक बना अरबपति, OYO और PW को भी छोड़ा पीछे
X

Hurun Rich List 2024: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी कर दी गई है। जिसमें इस बार कई ऐसे व्यक्ति के भी नाम शामिल किये गए है जो पहले कभी नहीं दिखाई दिए थे। वहीं इस बार लिस्ट में से कुछ व्यक्तियों के नाम गायब है। इस बार की लिस्ट में एक ऐसे व्यक्ति का नाम भी शामिल है जो देश के सबसे युवा अरबपति है। उन्होंने रितेश अग्रवाल, अलख पांडे जैसे कई लोगों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार की जारी हुरुन इंडिया लिस्ट में गौतम अडानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। जिन्होंने अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। हम इस लिस्ट में शामिल जिस 21 साल के युवा की बात कर रहे है वो हैं जेप्टो के फाउंडर कैवल्य वोहरा।

कौन है कैवल्य वोहरा?

हर कोई जानना चाहता है कि कैवल्य वोहरा कौन है। कैवल्य वोहरा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ड्रापआउट है। 18 साल की उम्र में कैवल्य वोहरा ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग छोड़ कर अपने दोस्त आदिल पालिचा के साथ Zepto की शुरुआत की। सबसे पहले इन्होने Zepto को किरानाकार्ट नाम से शुरू किया। जिसका काम 45 मिनट के अंदर किराने के सामान को लोगों तक पहुँचाना था। बाद में इन्होने किरानाकार्ट को Zepto के रूप में शुरू किया। अब इनका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सामान को 10 मिनट के अंदर डिलीवर करने का वादा करता है।

रितेश अग्रवाल और अलख पांडे को भी छोड़ा पीछे

21 साल के युवा कैवल्य वोहरा ने इस बार की हुरुन इंडिया लिस्ट में OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल और फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांण्डे को भी पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में कैवल्य वोहरा कुल सम्पति 3600 करोड़ दर्ज की गई है। वहीं उनके दोस्त आदित्य पलिका की कुल संपत्ति 4300 करोड़ बताई गई है। इनकी उम्र 22 साल है। इस लिस्ट में इनका नाम भी शामिल है। वहीं भारत पे के शाश्वत नकरानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हुआ है। जिनकी कुल संपत्ति 1300 करोड़ है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story