×

सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने वाली कनकदुर्गा को ससुराल वालों ने घर से निकाला

बता दें कि एक हफ्ते पहले कनक दुर्गा ने अपने सास पर मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें कोझिकोडे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा था। कनक दुर्गा ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

Shivakant Shukla
Published on: 23 Jan 2019 8:24 AM GMT
सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने वाली कनकदुर्गा को ससुराल वालों ने घर से निकाला
X

तिरुवनंतपुरम: सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली 39 साल की कनक दुर्गा को उनके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है। वे अभी पुलिस सुरक्षा में सेल्टर होम में रह रही हैं।

ये भी पढ़ें— चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, प्रियंका बनीं महासचिव, पूर्वांचल का दिया प्रभार

बता दें कि एक हफ्ते पहले कनक दुर्गा ने अपने सास पर मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें कोझिकोडे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा था। कनक दुर्गा ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें— गुजरात दंगा: नरोदा पाटिया केस में 4 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

जानकारी के अनुसार सबरीमला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन के बाद 44 वर्षीय कनकदुर्गा सुरक्षा कारणों से पिछले दो हफ्ते से छिपी हुईं थीं और 15 जनवरी को पेरिनथलमन्ना स्थित अपने घर पहुंची थीं। पुलिस के अनुसार, घर में घुसने के साथ ही कनकदुर्गा की अपनी ससुराल वालों से बहस हो गई जो मंदिर में उसके प्रवेश का जोरदार विरोध कर रहे थे। पुलिस ने बताया था कि उनकी सास ने लकड़ी के फट्टे से कथित तौर पर पिटाई की और उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें सिर में चोट आई थी और मल्लपुरम जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें— हिंदू महिला की मुस्लिम पुरुष से शादी अवैध, पर उनसे जन्मा बच्चा वैध: सुप्रीम कोर्ट

गौरतलब है कि कनकदुर्गा (39) ने महिला साथी बिंदु (40) के साथ 2 जनवरी को भगवान अयप्पा के दर्शन कर 800 साल पुरानी प्रथा को तोड़ा था। दोनों ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी। इसके बाद पूरे राज्य में प्रदर्शन भड़क गए थे। वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रवेश करने वाली पहली महिला थीं। इन दोनों महिलाओं को राइट विंग ग्रुप की तरफ से धमकी मिल रही थी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story