Live | Karnataka Election 2023: कर्नाटक में 10 को मतदान और 13 मई को आएगा रिजल्ट, 224 सीटों पर एक चरण में वोटिंग
Karnataka Election 2023: चुनाव आयोग ने बताया कि कर्नाटक में 5.22 करोड़ कुल वोटर हैं। इनमें पुरुष 2.62 करोड़ और महिलाएं 2.59 करोड़ हैं। कर्नाटक में 9.17 लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़े हैं। एक अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल होगी वो लोग भी मतदान कर सकेंगे।

Karnataka Election 2023: भारत निर्वाचन आयोग आज बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान एक ही चरण में 10 मई को होंगे और मतदान की गणना 13 मई को होगी। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 24 मई, 2023 को समाप्त हो रहा है। कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा की सीटें हैं। चुनाव आयोग ने दावा किया है राज्य में निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने बताया कि कर्नाटक में एक फेज में ही वोटिंग होगी। कर्नाटक में 10 मई मतदान, 13 को नतीजे किये जाएंगे।
चुनाव आयोग ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राज्य में 58,000 से अधिक मतदान केंद्र होंगे। इनमें 28,866 शहरी मतदान केंद्र होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राज्य में कुल 42,756 ट्रांसजेंडर हैं, जिनमें से 41,000 पंजीकृत हैं। उन्होने कहा कि कुछ लोग खुद को ट्रांसजेंडर के तहत चिन्हित करने में झिझक रहे हैं, लेकिन हम उनसे आगे आने की अपील करते हैं। वे आगे आएं और खुद को जिस भी जेंडर कैटेगरी के अंतर्गत रजिस्टर कराना चाहते हैं, करवाएं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने बताया कि 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे। 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे।
चुनाव आयोग ने कहा कि कर्नाटक में 9.17 लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़े हैं। एक अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल होगी वो लोग भी मतदान कर सकेंगे।
100 से ज्यादा उम्र के 16 हजार से ज्यादा मतदाता हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 24 मई से पहले चुनाव प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। बुजुर्ग घर से मतदान कर सकेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। कर्नाटक 5.22 करोड़ वोटर हैं। निष्पक्ष चुनाव कराना हमारा लक्ष्य है।
भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरु हो गई है।