बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से मचा हड़कंप, घर के पास उतारा मौत के घाट

Tamilnadu BSP State President Murder : तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष की शुक्रवार को देरशाम उनके घर के पास हत्या कर दी गई है, जिससे हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि चेन्नई के पेरांबूर में छह लोगों की अज्ञात भीड़ ने उन पर हमला कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Rajnish Verma
Published on: 5 July 2024 4:44 PM GMT (Updated on: 5 July 2024 6:38 PM GMT)
बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से मचा हड़कंप, घर के पास उतारा मौत के घाट
X

Tamilnadu BSP State President Murder : तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष की शुक्रवार को देरशाम उनके घर के पास हत्या कर दी गई है, जिससे हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि चेन्नई के पेरांबूर में छह लोगों की अज्ञात भीड़ ने उन पर हमला कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

तमिलनाडु में चेन्नई के पेरांबूर में सेम्बियत थाना क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को उनके घर के पास छह लोगों ने हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि हमलावर दोपहिया वाहन से आए और चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद आर्मस्ट्रांग पर उनके घर के पास हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी।

नाराज समर्थकों ने सड़क किया जाम

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या के बाद घटना स्थल और अस्पताल में समर्थकों की काफी भीड़ जमा हो गई है। बसपा के कार्यकर्ता और समर्थक हत्या के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं और जाम लगा दिया है। पुलिस ने कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story