×

Karnatka Election Result 2023: डीके शिवकुमार ने बनाई बढ़त, लगाएंगे जीत का चौका?

Karnatka Election Result 2023: कांग्रेस प्रत्याशी डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से बढ़त बना रखी है। वे 19322 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि दूसरे पर जेडीएस के बी नागराजू और तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी आर अशोक हैं।

Ashish Pandey
Published on: 13 May 2023 1:34 PM GMT
Karnatka Election Result 2023: डीके शिवकुमार ने बनाई बढ़त, लगाएंगे जीत का चौका?
X
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार: Photo- Social Media

Bengaluru News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में बनती दिख रही है। विधासभा की कुल 224 सीटों के रूझान आ गए हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार आगे चल रहे हैं। वे कनकपुरा सीट से चैका मारने की ओर बढ़त रहे हैं। वे इस सीट से तीन बार लगातार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से चुनाव मैदान में हैं तो वहीं भाजपा ने राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक को और जेडीएस ने बी नागराजू को शिवकुमार के खिलाफ मैदान में उतारा है।

कनकपुरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डीके शिवकुमार ने अपनी बढ़त बना रखी है। वे 19,322 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर जेडीएस के बी नागराजू और तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी आर अशोक चल रहे हैं।

कनकपुरा से तीन बार जीत चुके हैं-

डीके शिवकुमार कांग्रेस के कद्दावर नेता है। डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से 2008, 2013 और 2018 में विधानसभा चुनाव में जीत चुके हैं। कांग्रेस ने 2023 में भी डीके शिवकुमार को कनकपुरा सीट से ही मैदान में उतारा था। कनकपुरा सीट पर पिछले 14 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 6 बार जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी इस सीट पर आज तक जीत का स्वाद नहीं चख सकी है।

डीके शिवकुमार कांग्रेस के बड़े नेता हैं, उनकी कर्नाटक की कई सीटों पर मजबूत पकड़ है। उनकी छवि अच्छी है। कांग्रेस में उन्हें मुख्यमंत्री के रेस में भी देखा जा रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। इस बार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story