×

राजनीति पर कोरोना का ग्रहण: अब ये दिग्गज मंत्री संक्रमित, सरकार में मचा हड़कंप

कोरोना का कहर राजनीति पर ग्रहण लगा रहा है। इसी कड़ी में अब कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Shivani
Published on: 26 July 2020 3:17 PM GMT
राजनीति पर कोरोना का ग्रहण: अब ये दिग्गज मंत्री संक्रमित, सरकार में मचा हड़कंप
X

बेंगलुरु: कोरोना का कहर राजनीति पर ग्रहण लगा रहा है। देश में कई मंत्री, विधायक, सांसद अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी कड़ी में अब कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह कोरोना पॉजिटिव

दरअसल, कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार में वन मंत्री आनंद सिंह मे कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए। जांच कराने पर रिपोर्ट आने पर हड़कंप मच गया। मंत्री आनंद सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं उनके परिवार का भी सैंपल लिया गया है, जो कोविड जांच के लिए भेज दिया गया।प्रशासन मंत्री के सम्पर्क में आये लोगों की सूची तैयार कर रहा है। ताकि उनकी भी जांच हो सके और उन्हें क्वारंटीन किया जा सके।

ये भी पढ़ेंः गिनी जा रहीं लाशें: इतना भयानक हादसा, तस्वीर देख रो पड़ा देश

देश के पहले मुख्यमंत्री शिवराज कोरोना से संक्रमित

बता दें कि इसके पहले बीते दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। मुख्यमंत्री का चिरायु अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद शिवराज के कई जरूरी टेस्ट कराए गए हैं। जिससे पता चला है कि मुख्यमंत्री को कोरोना का मामूली संक्रमण है। उनमें ज्यादा संक्रमण नहीं फैला है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट करते हुए उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए उनके सम्पर्क में आये लोगों को जांच कराने का अनुरोध भी किया है।

CM Shivraj Singh Chauhan

ये भी पढ़ेंः भूकंपों से हिला देश: रिसर्च में सामने आई वजह, वैज्ञानिक भी हैरान

यूपी कैबिनेट के कई मंत्री कोरोना संक्रमित:

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके अलावा यूपी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह के बाद अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी कोरोना पॉजिटिव आये गए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shivani

Shivani

Next Story