कर्नाटक में दरिंदगी... इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मिलने पहुंची तो कर लिया किडनैप, नशीली पदार्थ खिला किया रेप

Karnataka News: उडुपी में एक युवक ने लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद उसे मिलने बुलाया था। पुलिस ने दर्ज किया केस। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 24 Aug 2024 5:50 AM GMT
कर्नाटक में दरिंदगी... इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मिलने पहुंची तो कर लिया किडनैप, नशीली पदार्थ खिला किया रेप
X

कर्नाटक में दरिंदगी  (photo: social media )

Karnataka News: अब कर्नाटक के उडुपी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक लड़की का युवक ने पहले अपहरण किया और उसके बाद दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना कर्नाटक के उडुपी के करकला की है। यहां पीड़ित लड़की की पहचान अल्ताफ नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। उसके बाद अल्ताफ ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया और कार में बैठाकर लड़की को ले गया और लड़की से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अल्ताफ लड़की को छोड़ने जा रहा था। उसी दौरान स्थानीय हिंदू कार्यकर्ताओं ने कार को रोक लिया। कार में लड़की नशे की हालत में थी।

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने इस मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जब लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो संदेह हुआ कि ये रेप का मामला हो सकता है। इसके बाद हिंदू कार्यकर्ता पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे।

माता-पिता के बयान के आधार पर रेप का केस दर्ज

कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता के बयान के आधार पर रेप का केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अल्ताफ ने अपने दो दोस्तों की मदद से लड़की को नशीला पदार्थ दे दिया था। इसके बाद लड़की से रेप किया। बाद में आरोपी लड़की को उसके घर के पास छोड़ने जा रहा था। फिलहाल पीड़िता की गवाही के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में परिवार का आरोप है कि 3 लोगों ने पीड़िता के साथ रेप किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि अल्ताफ ने रेप किया और दो अन्य लोगों ने बीयर की बोतल और ड्रग्स लाने में मदद की, लेकिन वे रेप में शामिल नहीं थे। पुलिस जांच पड़ताल करने और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद इसकी पुष्टि करेगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story