TRENDING TAGS :
इतना शुद्ध घी! GPS, OTP और सेंसर से खुलते कंटेनर, अब ये ब्रांड तिरुपति में देगा सप्लाई
Best Milk Ghee Brand: दक्षिण भारत में दूध घी की गजब शुद्धता है। यहां दूध घी ऐसे सप्लाई हो रहा जैसे कोई बेशकीमती चीज। पढ़ें पूरी रिपोर्ट-
Nandini Milk (Photo: Social Media)
Nandini Milk: अब के समय में दूध-दही, खाना और सब्जियां कुछ भी शुद्ध मिल पाना बहुत मुश्किल है। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम में मिलावट के बाद शुद्धता और मिलावट का विषय और तेजी से चर्चा में आ गया। शुद्ध दूध, दही और घी मिल पाना बहुत मुश्किल हो गया। लेकिन ऐसे में भी एक ब्रांड ऐसा है जो अपनी शुद्धता के लिए लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये हैं कर्नाटक का नंदिनी ब्रांड। नंदिनी ब्रांड की देश के कई राज्यों में सप्लाई होती है। इसके कंटेनर इतने आधुनिक हैं कि साफ सफाई तो रहती ही है इसके साथ ही इसमें कोई भी मिलावट भी नहीं कर सकता।
आधुनिक तकनीक से लैस होंगे टैंकर
तिरुपति के मंदिर में चढ़ाए जाने प्रसाद के लड्डुओं में मिलावट के बाद एक बार फिर नंदिनी ब्रांड को घी सप्लाई करने की जिम्मेदारी मिली है। कर्नाटक के इस ब्रांड की आसपास के राज्यों में खूब डिमांड है। नंदिनी ने अपनी शुद्धता को बरकरार रखने के लिए कई नई योजनाएं तैयार की हैं। जानकारी के अनुसार अब नंदिनी द्वारा तिरुपति में जो भी सप्लाई होगी वह आधुनिक तकनीक से लैस टैंकरों द्वारा कराई जाएगी। इन टैंकरों से कोई छेड़छाड़ नहीं हो पाएगी। इनको खोलने के लिए ओटीपी सिस्टम और ट्रैक करने के लिए जीपीएस लगाए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हैं जो कि मुख्यालय के बाद ये टैंकर अधिकृत व्यक्ति ही खोल पाएगा।
क्या है नंदिनी ब्रांड का इतिहास
कर्नाटक मिल्क फेडरेशन द्वारा नंदिनी डेयरी संचालित हो रही है। नंदिनी डेयरी की स्थापना 1955 में कोडगू जिले में हुई थी। इसके बाद अगले दस सालों में अपनी गुणवत्ता की वजह से मार्केट में जगह बना लिया और 50,000 लीटर दूध की रोजाना बिक्री हो गई। वहीं, 1994 तक 3.5 लाख लीटर प्रति दिन दूध की बिक्री होने लगी। करीब 20 मिल्क यूनियन की मदद से नंदिनी प्रतिदिन 84 लाख किलो से अधिक दूध की खरीद करता है। इसकी सप्लाई महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में होने लगा। अब के समय में नंदिनी के बाजार में 65 से अधिक प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। इसकी डबल टोंड दूध की कीमत 38 रुपये, टोंड की कीमत 39 रुपये है।