New BJP President: नाम फाइनल! लखनऊ का ये दलित नेता बनेगा बीजेपी का नया अध्यक्ष

New BJP President: भारतीय जनता पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है कि दलितों की नाराजगी को दूर करने के लिए किसी दलित नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Jugul Kishor
Published on: 24 Aug 2024 8:44 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2024 9:53 AM GMT)
New BJP President
X

New BJP President (Pic: Social Media)

New BJP President: बीजेपी के भीतर यदि इन दिनों किसी विषय पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा? निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल लिया है। बीजेपी में 'एक व्यक्ति, एक पद' की परंपरा है। वैसे भी नड्डा के कार्यकाल को लोकसभा चुनाव तक विस्तार देकर उन्हें बीजेपी अध्यक्ष बनाए रखा गया था। अब नड्डा के उत्तराधिकारी की तलाश जोरों पर चल रही है। लगातार पार्टी के भीतर विचार विमर्श किया जा रहा है कि भाजपा की कमान किसको सौंपी जाए।

कौशल किशोर बन सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष!

2024 के लोकसभा चुनाव में दलितों की नाराजगी का भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में भारी नुकसान उठाना पड़ा। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं 2024 के चुनावों में ये सीटें 62 से कम होकर 33 रह गईं। ऐसे में पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है कि दलितों की नाराजगी को दूर करने के लिए किसी दलित नेता को भारतीय जनता पार्टी की कमान सौंप दी जाए। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक 2024 में मोहनलालगंज लोकसभा सीट से चुनाव हार चुके कौशल किशोर को बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।


कौशल किशोर के पास लंबा राजनीतिक अनुभव

पूर्व सांसद कौशल किशोर 2002 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीतकर यूपी सदन पहुंचे थे। कौशल किशोल लंबा राजनीतिक अनुभव रखते हैं। वह वर्ष 2003-04 में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री भी रहे जिसके बाद फिर 2014 में वह सांसद बने। साथ ही 2014 से 2018 के बीच गृह मंत्रालय की स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य भी रहे। इसके अलावा 2018-19 में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य रहे। वर्ष 2019 में ही वह दोबारा मोहनलालगंज सीट से सांसद चुने गए। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसलिए मोदी 3.0 में इस बार कौशल किशोर को जगह नहीं मिली।


आर्थिक तंगी के चलते छूट गई थी पढ़ाई

कौशल किशोर ने लखनऊ स्थिति काली चरण इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीआर डिग्री कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया, लेकिन पारिवारिक बीमारी और खेती के काम में व्यस्त होने के कारण वे आगे पढ़ाई जारी नहीं रख सके।


कौशल किशोर का विवादों से है लंबा नाता

कौशल किशोर तब सार्वजनिक आलोचना के घेरे में आए जब उन्होंने श्रद्धा वाकर की हत्या पर टिप्पणी करते हुए "शिक्षित महिलाओं" के निर्णय लेने में गलती कर देती हैं। किशोर ने महिलाओं को अपने साथी खुद चुनने के लिए दोषी ठहराया और कहा कि उन्हें "ऐसी घटनाओं (श्रद्धा हत्या) से सीख लेनी चाहिए। उन्हें अपने माता-पिता की मंजूरी से किसी के साथ रहना चाहिए।


बता दें कि अगस्त 2023 में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव स्थित पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हत्या की वारदात हुई थी। यहां कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्टल से विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story