TRENDING TAGS :
AAP MLA Meeting: पंजाब के विधायकों के साथ केजरीवाल की बैठक, दिल्ली हार पर चर्चा, पार्टी में टूट की अटकलों को CM मान ने किया खारिज
AAP MLA Meeting: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हार के बाद इन दिनों पंजाब की सियासत गरमाई हुई है।
AAP MLA Meeting
AAP MLA Meeting: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हार के बाद इन दिनों पंजाब की सियासत गरमाई हुई है। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में दिल्ली में मिली हार के बाद पैदा हुए सियासी हालात पर मंथन किया गया। आप की पंजाब शाखा में बढ़ते असंतोष की खबरों के बीच बुलाई गई इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।
बैठक के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में पंजाब के आप नेताओं ने काफी मेहनत की थी और इसके लिए केजरीवाल और सिसोदिया ने पंजाब के आप नेताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 10 वर्षों के राज्य में जितना काम हुआ,उतना 75 वर्षों में नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो चलती ही रहती है। अब हम पंजाब को विकास का ऐसा मॉडल बनाएंगे जिसे पूरा देश देखेगा। उन्होंने पार्टी में टूट की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया।
पंजाब आप में कोई टूट नहीं होने वाली
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के कांग्रेस नेता पर प्रताप सिंह बाजवा के इस दावे में तनिक भी दम नहीं है कि पार्टी में टूट होने वाली है। बावजा ने आप के 30 विधायकों के कांग्रेस में संपर्क के संपर्क में होने का दावा किया था। मान ने कहा कि वे पिछले 3 साल से यही बात कह रहे हैं कि आप के 30-40 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्हें ऐसे दावे करते रहने दीजिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों से पहले कांग्रेस को दिल्ली में अपने विधायकों की संख्या देखनी चाहिए।
खुद के बगावत किए जाने के सवाल पर मान ने कहा कि उन्हें इस तरह की बातें बोलने दीजिए। उनकी पार्टी में इस तरह की संस्कृति है और इसीलिए वे इस तरह के दावे करते हैं। हमने खून पसीना बहा कर इस पार्टी को बनाया है और इसलिए इसे छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। दरअसल पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि आप के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। उनके इस बयान ने पंजाब से लेकर दिल्ली तक खलबली मचा दी है।
पंजाब को मॉडल राज्य बनाने का दावा
मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब शाखा के नेताओं और विधायकों ने दिल्ली के चुनाव में काफी मेहनत की है और इसके लिए केजरीवाल और सिसोदिया ने पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार आम लोगों के हित में पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजली के क्षेत्र में हमने काफी काम किया है और आने वाले दिनों में हम इन कामों को और गति देंगे।
उन्होंने कहा कि हम पंजाब को मॉडल राज्य बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हम पंजाब को ऐसे मॉडल के रूप में विकसित करेंगे जिसे पूरा देश देखेगा। हमाम लोगों के हितों में काम करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों के दिलों को जीता जा सके। बड़ी कंपनियों ने पंजाब में निवेश शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में पंजाब में और बड़ा निवेश होने वाला है।
कांग्रेस नेता बाजवा पर आप का तीखा हमला
इस बीच आम आदमी पार्टी ने पंजाब के कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि बाजवा को इस बारे में कैसे पता है कि हमारी पार्टी के 30 विधायक टूटने वाले हैं। उनके अपने भाई भाजपा में हैं और वे गृह मंत्रालय के संपर्क में बने हुए हैं। हेयर ने कहा कि पंजाब में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होने वाला है और भगवान सिंह मान आगे भी पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
केजरीवाल के सीएम बनने के दावे को किया खारिज
आम आदमी पार्टी की पंजाब शाखा के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि बाजवा को दिन में सपने देखना बंद कर देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं के इस दावे पर की मान गृह मंत्रालय के संपर्क में हैं, अरोड़ा ने कहा कि इन बातों में कोई दम नहीं है। कांग्रेस की ओर से किए जा रहे दावे की केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, को भी अरोड़ा ने पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सब मनगढ़ंत कहानियां हैं और इनमें कोई दम नहीं है। दिल्ली पहुंचे आप विधायकों ने दावा किया है कि राज्य में न तो मुख्यमंत्री बदलेगा और न तो विधायक टूटेंगे।