Arvind Kejriwal: सीएम की कुर्सी त्यागने के बाद केजरीवाल ने लिया बड़ा फैसला, छोड़ सकते हैं ये सुविधाएं

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफ़ा देने के बाद केजरीवाल जल्द ही सरकारी सुविधाएँ छोड़ सकते हैं।

Sonali kesarwani
Published on: 18 Sep 2024 5:37 AM GMT (Updated on: 18 Sep 2024 7:43 AM GMT)
arvind kejriwal
X

केजरीवाल जल्द छोड़ेंगे सरकारी सुविधाएँ 

Arvind Kejriwal: केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अपना दे चुके हैं। उन्होंने अपनी जगह आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। अपने इस्तीफे के ऐलान के साथ ही केजरीवाल ने इस बात का भी ऐलान कर दिया था कि वो खुद को मिलने वाली सारी सुविधाएँ छोड़ देंगे। आप सांसद संजय सिंह ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को क्लियर कर दिया कि केजरीवाल एक हफ्ते के अंदर अपना आवास खाली कर देंगे। केजरीवाल एक बार फिर लोगों को आंदोलनकारी के रूप में दिखाई देंगे।

किन सुविधाओं से वंचित होंगे केजरीवाल

भारत के कानून में यह बताया गया है कि इस्तीफा देने वाले मुख्यमंत्री को अपना सरकारी आवास 15 दिन के भीतर खाली करना पड़ता है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को निर्वाचन भत्ता, सचिवालय भत्ता, गेस्ट खर्च के लिए 10 हजार रुपए, प्रतिदिन खर्च के लिए 1500 रुपए की राशि मिलती है। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल इन सभी भत्तों से वंचित हो जाएंगे।

कब तक आतिशी रहेंगी दिल्ली की सीएम

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ही बनेगी अब ये बात तय हो गया है। किसी भी दिन वो दिल्ली की मुख्यमंत्री पद का शपथ ले सकती हैं। बीते रोज मंगलवार को सर्वसम्मति के बाद आम आदमी पार्टी ने आतिशी के नाम पर मोहर लगा दी है। खुद अरविंद केजरीवाल ने ही आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। यानी कि जब तक दिल्ली में अगला चुनाव नहीं हो जाता तब तक वह मुख्यमंत्री पद पर बनी रहेंगी। अगले साल 2025 की फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होंगे।

केजरीवाल ने कल LG को सौंपा था इस्तीफ़ा

कल यानी 17 सितंबर को अरविन्द केजरीवाल ने अपना इस्तीफ़ा LG वीके सक्सेना को सौपा था। उस दौरान आतिशी मार्लेना भी उनके साथ मौजूद थी। कल ही LG के सामने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया गया था। आप विधायकों की तरफ से भेजी गई चिट्ठी को वीके सक्सेना को सौंप दी गई। जल्द ही दिल्ली में नई सरकार का गठन किया जायेगा।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story