×

कुछ ऐसी है केजरीवाल की लव स्टोरी: पत्नी को दिया जीत का बर्थ डे गिफ्ट 

अरविंद केजरीवाल की क्लासमेट रहीं सुनीता केजरीवाल की पति के साथ आपसी समझदारी साफ नजर आती है। हाल ही में जब वो डोर टू डोर प्रचार कर रही थीं, बीजेपी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था।

SK Gautam
Published on: 11 Feb 2020 1:57 PM GMT
कुछ ऐसी है केजरीवाल की लव स्टोरी: पत्नी को दिया जीत का बर्थ डे गिफ्ट 
X

नई दिल्ली: ऐसा संयोग बहुत ही कम देखने को मिलता है कि किसी व्यक्ति का जन्मदिन हो और उसको मनचाहा तोहफा मिल जाए। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनकी पत्नी के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं और तस्वीर साफ हो चुकी है जिसमें आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई है।

पत्नी को जन्मदिन पर दिया जीत का तोहफा

जैसा कि हमने आपको बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का आज बर्थडे भी है। सोशल मीडिया पर लोग सुनीता केजरीवाल को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। IRS अफसर रह चुकी सुनीता केजरीवाल के लिए जन्म दिन का इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता कि उनके पति अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली विधानसभा के चुनाव में बड़ी जीत दर्ज किया है ।

सुनीता केजरीवाल पहली बार अरविंद केजरीवाल के लिए वोट मांगती नजर आईं। इससे पहले वो आईआरएस अफसर होने के चलते अपने प्रोटोकॉल फॉलो कर रही थीं। लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने परिवार के लिए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी देखें : चुनाव हारने के बाद मनोज तिवारी ने कही ये बड़ी बात, पार्टी के लिए हो सकती है मुसीबत

अरविंद केजरीवाल की क्लासमेट रह चुकी हैं सुनीता केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की क्लासमेट रहीं सुनीता केजरीवाल की पति के साथ आपसी समझदारी साफ नजर आती है। हाल ही में जब वो डोर टू डोर प्रचार कर रही थीं, बीजेपी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था। इसके जवाब में सुनीता ने कहा था कि दिल्ली की जनता उन्हें जवाब देगी।

आज जब रिजल्ट का दिन है, आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। ट्व‍िटर पर सुनीता केजरीवाल को लोग कह रहे हैं कि मैम आपको आज सीएम केजरीवाल ने सबसे बड़ा तोहफा दिया। अरविंद केजरीवाल ने जीत के तुरंत बाद मंच पर आकर दिल्ली की जनता को धन्यवाद कहा।मंच से ही उन्होंने जब कहा कि आज मेरी पत्नी का बर्थ डे है तो सुनीता मुस्कुराने लगीं। उन्होंने मंच से ही दिल्ली की जनता के सामने जन्मदिन का केक भी काटा।

कुछ ऐसी है केजरीवाल की लव स्टोरी

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की परीक्षा पास करने के बाद अरविंद और सुनीता नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार मिले थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद अरविंद केजरीवाल ने सुनीता से अपने दिल की बात कह दी। उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया।

ये भी देखें : घिरे कुमार विश्वास: उधर मिली बंपर जीत, इधर हुआ ये हाल

हर कदम पर साथ निभाया

अरविंद केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कैसे उन्होंने सुनीता को प्रपोज किया था। जिसके बाद झट से सुनीता ने हां कह दिया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सुनीता ने अरविंद केजरीवाल का हर कदम पर साथ निभाया। जब वो नौकरी छोड़कर समाज सेवा से जुड़ गए, तब भी सुनीता हर कदम पर उनके साथ खड़ी दिखीं। उन्होंने पत्नी ही नहीं बल्क‍ि एक मां और बहू की भूमिका भी बखूबी निभाई है।

सुनीता अपने इंटरव्यू में हमेशा कहती हैं कि मुख्यमंत्री की पत्नी होना गर्व की बात है, लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। ऐसे में पति के मुख्यमंत्री बनने के कुछ समय बाद मैंने IRS ऑफिसर पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया था।

सुनीता केजरीवाल अक्सर हर मंच से अपने पति के साथ आती हैं नजर

सुनीता केजरीवाल की मेहनत और सहयोग का ही नतीजा है कि उनके दोनों बच्चे आईआईटियंस बन पाए। केजरीवाल हमेशा से समाज के कामों में ज्यादा व्यस्त रहते थे, ऐसे में सुनीता ने आईआरएस अफसर और मां दोनों ही जिम्मेदारी बखूबी निभाई। सुनीता केजरीवाल अक्सर हर मंच से अपने पति के साथ भी नजर आती हैं। 2020 के चुनाव में भी वो सक्र‍िय भूमिका में नजर आईं। वो आम आदमी पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रही थीं।

ये भी देखें : BJP को लगा करंट: AAP की जीत पर लहराया गया अमित शाह का पोस्टर

इसके बावजूद सुनीता केजरीवाल राजनीति में नहीं जाना चाहती हैं। वो कहती हैं कि मैं चाहती हूं कि मेरे पति दिल्ली वालों के लिए इसी तरह समर्पण भाव से काम करें और भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देते रहें। सही मायने में कहा जाए तो सुनीता को मिला पति की जीत का तोहफा वो वाकई डिजर्व भी करती हैं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story