×

Kerala News: सावधान! मौत के द्वार तक ले जा सकता है Google मैप, दो डॉक्टरों की जानिए कैसे हो गई दर्दनाक मौत

Kerala News: कोच्चि में एक कार पेरियार नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 2 Oct 2023 6:01 AM GMT (Updated on: 2 Oct 2023 9:05 AM GMT)
Kerala News
X

नदी में कार गिरने से दो डॉक्टरों की मौत (सोशल मीडिया)

Kerala News: केरल के कोच्चि से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। कोच्चि में एक कार पेरियार नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक डॉक्टरों की पहचान अद्वैत (29) और अजमल (29) के रूप में हुई है। ये दोनों एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर थे। जांच में पता चला है कि अद्वैत की कार चला रहे थे और अपने मोबाइल में गूगल मैप आन कर रखा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना शनिवार देर रात की है। उन्होने कहा कि कोच्चि के गोथुरूथ इलाके में भारी बारिश हो रही थी। बारिश के कारण विजिबिलटी काफी कम थी। कार चला रहे अद्वैत गूगल मैप के बताए रास्ते से जा रहा थे। उन्हे बाएं मोड़ पर गाड़ी घुमानी थी। लेकिन, वह गलती से आगे बढ़ गये और गाड़ी पेरियार नदी में गिर गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी की।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में घायल डॉक्टर गाजिक थाबसीर ने बताया कि हम लोग गूगल मैप की हेल्प से आगे बढ़ रहे थे। उन्होने कहा यह हादसा जीपीएस के गलत बताए रास्ते से हुआ या फिर कार का बैलेंस बिगड़ने से हुआ इस बात की पुष्टि मैं नही कर सकता।

जन्मदिन की शॉपिगं करके लौट रहे थे सभी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को डॉ. अद्वैत का जन्म दिन था। कार में अद्वैत के साथ और अन्य चार लोग मौजूद थे। पांचों कोच्चि से कोडुंगल्लूर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग अद्वैत के जन्मदिन को लेकर शॉपिंग करने गए थे.

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story