×

किसान आंदोलन: NH-9 और NH-24 के सभी छह लेन बंद, जानिए ट्रैफिक का हाल

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और गाजियाबाद को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ेगा क्योंकि गाजीपुर-गाजियाबाद सीमा पूरी तरह से बंद है। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ, NH-9 और NH-24 के सभी छह लेन भी बंद हैं।

Ashiki
Published on: 5 Feb 2021 6:01 AM GMT
किसान आंदोलन: NH-9 और NH-24 के सभी छह लेन बंद, जानिए ट्रैफिक का हाल
X
भारी ट्रैफिक: NH-9-NH-24 के सभी छह लेन बंद, दिल्ली-गाजियाबाद के कई मार्ग जाम

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन करीब 72 दिनों से जारी है। किसानों के इस आंदोलन को बड़े सितारों और नेताओं से भी समर्थन मिल रहा है। गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर किसानों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: लाल किला हिंसा: पुलिस को मिली आरोपियों की तस्‍वीरें! अब नहीं बचेंगे उपद्रवी

ट्रैफिक जाम की स्थिति

इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और गाजियाबाद को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ेगा क्योंकि गाजीपुर-गाजियाबाद सीमा पूरी तरह से बंद है। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ, NH-9 और NH-24 के सभी छह लेन भी बंद हैं।

किसान करेंगे चक्का जाम

दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी बात नहीं मानती है वे पीछे नहीं हटेंगे। वहीं किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि शनिवार को सभी राज्य और जिलों के हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा। 6 फरवरी यानी शनिवार होने वाले राष्ट्रव्यापी चक्का जाम को लेकर किसान संगठन तैयारी में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन खालिस्तान संबंध: भारत में बड़े स्तर पर खतरनाक साजिश, ये खुलासा

12 बजे से 3 बजे तक रहेगी चक्का जाम की स्थिति

किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि दिल्ली में तो पहले से ही किसान बैठे हैं इसलिए यहां चक्का जाम वाली स्थिति नहीं होगी। देश की अन्य जगहों पर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम की स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में हम ये तय करेंगे कि किस तरह से शांतिपूर्ण ढंग से ये आंदोलन करना है और संयुक्त मोर्चा की तरफ से दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

Ashiki

Ashiki

Next Story