×

JNUSU Election Results 2024: शुरुआती गिनती में ABVP चारों सीटों पर आगे, मतगणना जारी

JNUSU Election Results 2024: जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय में आज 4 साल के अंतराल के बाद हुए छात्रसंघ चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती गिनती में ABVP आगे चल रही है।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 24 March 2024 8:49 AM GMT
आज आएगा जेएनयू छात्रसंघ चुनाव का परिणाम।
X

आज आएगा जेएनयू छात्रसंघ चुनाव का परिणाम। (Pic: Social Media)

JNUSU Elections Result 2024: चार साल के अंतराल के बाद हुए जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में आज परिणाम आना है। शुक्रवार को हुए चुनाव में छात्रों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। आज वोटों की गिनती का दिन है। शुरुआती मतगणना में एबीवीपी चारों सीटों पर आगे चल रही है। इस चुनाव में 73 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

ABVP चारों सीटों पर आगे

मतगणना के 778 बैलेट्स की गिनती तक सभी चार सीटों पर ABVP आगे चल रही है। अध्यक्ष पद पर हुई वोटिंग में अब तक उमेश चंद्र अजमीरा (ABVP) को सबसे ज्यादा 393 वोट मिले हैं। वहीं धनंजय (Left) 210 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अन्य सभी उम्मीदवारों को 50 से कम वोट मिले हैं। 8 वोट इनवैलिड करार दिए गए हैं। 24 मतदाताओं ने नोटा चुना और रिक्त वोटों की संख्या 12 है। उम्मीदवारों को मिले वोटों की गिनती इस प्रकार है। अभिजीत कुमार (INDP)- 11,अफ़रोज़ आलम (CRJD)- 3, आराधना यादव (SCS)- 38, विश्वजीत मिंजी (BAPSA)- 35, जुनैद रजा (NSUI)- 32, सार्थक नायक (दिशा)- 11।

टूटा 12 साल का रिकार्ड

शुक्रवार को हुए मतदान में 7,770 से ज्यादा रजिस्टर्ड वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 4 साल के बाद हुए चुनाव में 73 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। ये आंकड़ा पिछले 12 सालों में सबसे ज्यादा है। पिछले 12 वर्षों में इतनी मात्रा में वोट नहीं डाले गए थे। आकड़ो पर नजर डालें तो 2019 के दौरान 67.9 फीसदी, 2018 में 67.8 फीसदी, 2016-17 में 59 फीसदी, 2015 में 55 फीसदी, 2013-14 में 55 फीसदी और 2012 में 60 फीसदी वोट डाले गए थे। वोटिंग के दौरान ढपली की थाप पर जय भीम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

इन पदों पर होना है चुनाव

उम्मीदवारों की बात करें तो 42 उम्मीदवार स्कूल काउंसलर्स के लिए चुनावी मैदान में हैं। 19 उम्मीदवार केंद्रीय पैनल के पदों पर किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 8 उम्मीदवार अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश कर रहे हैं। केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव का पद शामिल हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story