×

3 खूंखार टेररिस्ट: जिसने दहलाया पूरी दुनिया, सेना के निशाने पर सभी

लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन, जिसका मुखिया है हाफिज़ मुहम्मद सईद है। जी हां, हाफिज़ मुहम्मद सईद ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़े पैमाने पर तैयार किया है, जिसे अब जमात-उद-दावा के नाम से भी जाना जाता है।

Newstrack
Published on: 3 Nov 2020 2:25 PM GMT
3 खूंखार टेररिस्ट: जिसने दहलाया पूरी दुनिया, सेना के निशाने पर सभी
X
3 खूंखार टेररिस्ट: जिसने दहलाया पूरी दुनिया, सेना के निशाने पर सभी

नई दिल्ली: आतंकवाद का सबसे बड़ा संगठन ISIS जो पूरी दुनिया के लिए नासूर बनता जा रहा है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया आतंकवाद का सफाया करने में जुटी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर, ISIS हर रोज एक नया आतंकी तैयार करता है। आपको बता दें कि ISIS एक ऐसा संगठन है, जिसका कोई समुदाय, मजहब, जाति नहीं होता है। इस संगठन ने कई बड़े हमले किए हैं, जिसकी वजह से पूरी मानवता शर्मसार हुई है। वो आतंकी हमला चाहे अमेरिका का 9/11 टेरर अटैक हो या फिर भारत का 26/11 का मुंबई आतंकी हमला।

आइए आपको बताते हैं दुनिया के उन बड़े आतंकियों के बारे में, जो पूरी दुनिया के लिए नासूर बने हुए थे...

ओसामा बिन लादेन

आतंकवाद का सरताज अगर किसी को कहा जाता है, तो वह है- ओसामा बिन लादेन। जी हां, आपने अल-कायदा का नाम तो सुना ही होगा, इस आतंकी संगठन की नींव ओसामा बिन लादेन ने ही रखी थी। अल-कायदा एक सुन्नी इस्लामिक आतंकी संगठन है, जिसे बहुराष्ट्रीय उग्रवादी आतंकी संगठन कहा जाता है। अल-कायदा आतंकी संगठन के जन्मदाता ओसामा बिन लादे ने ही अमेरिका में 9/11 का टेरर अटैक कराया था। जिसमें 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस आतंकी हमले से पूरी दुनिया दहल गई थी। मई 2011 में अमेरिकी सेना ने प्री-प्लान करके ओसामा बिन लादेन को मार गिराया।

ये भी देखें: कड़कड़ाती ठंड से जंग की तैयारी, पहली बार रैनबसेरों का विवरण होगा ऑनलाइन

हाफिज़ मुहम्मद सईद

लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन, जिसका मुखिया है हाफिज़ मुहम्मद सईद है। जी हां, हाफिज़ मुहम्मद सईद ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़े पैमाने पर तैयार किया है, जिसे अब जमात-उद-दावा के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि इसी संगठन ने मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और करीब 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बता दें कि हाफिज़ मुहम्मद सईद को पाकिस्तान की राष्ट्रीयता प्राप्त है। फरवरी 2020 को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज़ मुहम्मद सईद को पाकिस्तान की सरकार ने 11 साल की सजा सुनाई है।

ये भी देखें: योगी का चला चाबुक: दो IAS हुए सस्पेंड, यूपी के अधिकारियों में हड़कंप

अबु बक्र अल-बगदादी

आतंकियों में सबसे खूंखार आतंकी अबु बक्र अल-बगदादी को माना जाता है। यह आतंकी इराक और सीरिया में सक्रिय जिहादी आतंकी संगठनों को अपने इशारों पर चलाता था। बता दें कि अबु बक्र अल-बगदादी ISIS आतंकी संगठन का अगुवाई करता था। 2014 में बगदादी ने ISI का नाम बदलकर ISIS रख दिया। बगदादी ने अमेरिका, फ्रांस जैसे बड़े-बड़े देशों पर कई हमले किए। आखिरकार, लंबे समय के बाद अक्टूबर 2019 में बगदादी की मौत की खबर आई, लेकिन बगदादी की मौत को आज भी अफवाह माना जाता है।

दो देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story