×

क्या होता है रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट का मतलब, कब किए जाते हैं जारी, जानिए डिटेल्स

भारतीय मौसम विभाग की ओर से हर मौसम के हिसाब से तीन अलर्ट जारी किए जाते हैं। जैसे- रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट। इनके अलावा एक ग्रीन अलर्ट भी जारी किया जाता है।

Archana Pandey
Published on: 26 Jun 2023 10:00 AM GMT (Updated on: 26 Jun 2023 10:27 AM GMT)
क्या होता है रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट का मतलब, कब किए जाते हैं जारी, जानिए डिटेल्स
X
Weather alerts

Red, Yellow and Orange alerts: मानसून आने के बाद देश के कई राज्यों में हल्की और भारी बारिश हो रही है। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मुंबई, असम, मेघालय, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दक्षिण राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों के मन में अलर्ट से जुड़े सवाल जरूर आते है। जैसे- अलर्ट कितने तरह के होते हैं, कब जारी किए जाते हैं और इनका क्या मतलब होता है। आज हम आपको इन्हीं सवालों का जवाब दे रहे हैं।

अलर्ट के प्रकार और मतलब

भारतीय मौसम विभाग की ओर से हर मौसम के हिसाब से तीन अलर्ट जारी किए जाते हैं। जैसे- रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट। इनके अलावा एक ग्रीन अलर्ट भी जारी किया जाता है। आइये जानते हैं इनके बारे में।

येलो अलर्ट:

मौसम विभाग जब येलो अलर्ट जारी करता है, तो इसका मतलब आपको सचेत रहना है और अपने इलाके के मौसम पर नजर बनाए रखनी है। येलो अलर्ट के अनुसार आपको तुरंत खतरा नहीं होता है, लेकिन आपको इसके जरिए सर्तक रहने के लिए कहा जाता है। जिससे आप आने वाले खतरे को लेकर सावधान हो जाएं।

ऑरेंज अलर्ट:

मौसम थोड़ा ज्यादा खराब होने पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। जिसका मकसद यह होता है कि अब आपको केवल मौसम पर नजर बनाकर ही नहीं रखनी है। इसके साथ ही इधर-उधर जाने से भी बचना है और अगर बाहर जाना बेहद जरूरी है तो सावधानी से ही जाएं।

रेड अलर्ट:

मौसम विभाग बेहद गंभीर परिस्थिति में रेड अलर्ट जारी करता है। यानि मौसम के ज्यादा बिगड़ने और भारी नुकसान होने की आशंका है। इसलिए इस अलर्ट के जारी होने के बाद लोगों को नियमों और दिशानिर्देंशों का पालन करना चाहिए। मौसम विभाग की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

बता दें मौसम विभाग की हरी झंडी ही ग्रीन अलर्ट है। जिसका मतलब यह है कि अब सब सामान्य है और सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि इसका अलर्ट के तौर पर इस्तेमाल नहीं होता है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story