×

जानिए भारत में ऐसी कौन सी जगह है जहां मना हैं भारतीयों का जाना !

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में पांच जगहें ऐसी हैं जहां भारतीयों के ही प्रवेश पर पाबंदी है। तो आइए हम बताते है इनके बारे में की भारत में वो 5 कौन सी जगह है जहा इंडियन ही हैं और यहां केवल विदेशियों को ही आने की इजाजत है।

Roshni Khan
Published on: 6 Jun 2019 11:05 AM GMT
जानिए भारत में ऐसी कौन सी जगह है जहां मना हैं भारतीयों का जाना !
X

नई दिल्ली: आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में पांच जगहें ऐसी हैं जहां भारतीयों के ही प्रवेश पर पाबंदी है। तो आइए हम बताते है इनके बारे में की भारत में वो 5 कौन सी जगह है जहा इंडियन ही हैं और यहां केवल विदेशियों को ही आने की इजाजत है।

ये भी देंखे:एक साथ 90 बम धमाकों से हिल गया वन विभाग का दफ्तर, इलाके में मचा हड़कंप

डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक चेन्नई में एक होटल है जहां केवल उन्हीं कस्टमर्स को आने दिया जाता है जिनके पास विदेशी पासपोर्ट होता है। भारतीयों को होटल में न आने देने के नियम को यहां सख्ती से लागू किया गया है।

गोआ में कई समुद्री बीचेज पर भारतीयों का जाना मना है। ये सभी बीच विदेशियों के लिए आरक्षित है। भारतीयों को प्रतिबंधित करने का कारण दिया गया है कि यहां आने वाले विदेशी पर्यटक नहीं चाहते है कि उन्हें बिकनी में देखकर भारतीय सीटी मारे या फिकरे कसें।

बंगलुरू का यह होटल खासकर जापानी लोगों के लिए था। इसको लेकर शिकायत की गई थी होटल का स्टाफ भारतीयों को नहीं आने देता। हालांकि बाद में नस्लीय भेदभाव करने की वजह से ग्रेटर बंगलुरू सिटी कॉरपोरेशन ने इसे बंद करवा दिया।

गोआ की तरह पुडुचेरी में भी ऐसे बीच हैं जहां भारतीयों को नहीं आने दिया जाता। यहां के यह रेस्टोरेंट्स और रिजर्व बीच केवल विदेशियों के लिए हैं। यहां जाना है तो विदेशी पासपोर्ट दिखाइए और बीच पर जमकर मस्ती कीजिए।

ये भी देंखे:विदेश मंत्री एस जयशंकर 7 जून को दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे भूटान

हिमाचल प्रदेश के कसोल में एक कैफे है इसे लेकर 2015 के मध्य में विवाद हुआ था। यहां के मालिक ने भारतीयों को खाना सर्व करने से मना कर दिया था। बताया जाता था कि कैफे के बाहर भी बोर्ड लगा दिया गया था कि भारतीय लोग यहां प्रवेश नहीं कर सकते।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story