×

भारत में इन जगहों पर बगैर परमिशन नहीं जा सकते भारतीय नागरिक, नियम तोड़ने पर चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

Know which places in India are banned for Indian : भारत को मिली आजादी के इतने वर्ष बाद भी आज भारत में कई ऐसे जगह मौजूद है जहां जाने के लिए भारतीय नागरिकों को अनुमति नहीं है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 26 Jun 2022 3:17 AM GMT
Malana Village
X

Malana Village (Image Credit : Social Media)

Restrictions on Indian citizens in India : वैसे तो हमारे भारत का संविधान देश के सभी नागरिकों को देश के किसी भी हिस्से में जाने की आजादी देता है। मगर भारत में आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज देश में ऐसे कई जगह है जहां भारतीयों के जाने पर सख्त मनाही है। कई जगहों पर सरकार की इजाजत के बगैर भारतीय नागरिकों का जाना पूर्णता वर्जित है। यदि कोई भारतीय नागरिक इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई तक की प्रक्रिया है। आइए जानते हैं देश के ऐसे ही कुछ जगहों से जहां भारतीय नागरिकों को जाने के लिए भी सरकार से इजाजत की जरूरत पड़ती है उनके जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है।

लक्ष्यद्वीप (Lakshadweep)

लक्ष्यदीप करीब 36 द्वीपों का एक बड़ा द्वीप समूह है। यहां करीब 32 किलोमीटर के दायरे में 36 द्वीप मौजूद हैं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लक्ष्यदीप के कई क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों के जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है। वहीं कई जगहों पर भारतीय नागरिकों के साथ विदेशी नागरिकों के जाने पर भी रोक है। भारतीय नागरिकों को केवल मिनिकॉय द्वीप और अमिनी द्वीप पर ही विशेष अनुमति के साथ प्रवेश दिया जाता है।

फ्री कसोल कैफे (Free Kasol Cafe)

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा हुआ कसोल पहाड़ प्रेमियों के लिए देश के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां हर साल भारी तादाद में भारत समेत दुनिया के कई अन्य देशों से लोग घूमने आते हैं। हिमाचल प्रदेश को टूरिज्म से होने वाली कमाई में कसोल का बहुत बड़ा हिस्सा आता है। यहां पर्यटन विस्तार होने के कारण आज कई सारे रेस्टोरेंट और कैसे मौजूद है। यहीं कसोल में मौजूद एक इजरायली कैसे में भारतीय नागरिकों को जाने की इजाजत नहीं है। इस कैफे ने साल 2015 से ही भारतीय नागरिकों को सेवा देने से मना कर दिया था।

नोरबुलिंगका कैफे (Norbulingka Cafe)

कसोल की तरह हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला ही बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है यहां भी हर साल भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां मौजूद नोरबुलिंगका कैफे धर्मशाला आए पर्यटकों को एक ऐसा वातावरण प्रदान करता है जो बिल्कुल स्वर्ग सा अनुभव कराता है। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस कैफे में भारतीयों का प्रवेश वर्जित है। यह कैफे केवल कुछ विशिष्ट तथा विदेशी नागरिकों को भी अपनी सेवाएं देता है।

फोर्नेर्स ओन्ली बीच (Forner's Only Beach)

बीचों के शहर के नाम से प्रचलित, देश के सबसे सुंदर जगहों में से एक गोवा हर रोज भारत समेत दुनिया के तमाम देशों से पर्यटक आते हैं। मगर यहां के बहुत सारे बीच पर भारतीय नागरिकों के जाने पर रोक है। अंजुना बीच समेत गोवा के तमाम बीच ऐसे हैं जहाँ विदेशी महिलाओं के पहनावे के कारण उनके साथ घटी छेड़खानी की घटनाओं से बीच मालिकों ने भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Forner's Only Beach (Image Credit : Social Media)

मलाना गांव (Malana Village)

326 ईसा पूर्व हिमाचल प्रदेश में एक जेंडर महान द्वारा बसाया गया मलाना गांव ऐसा है जहां यहां के स्थानीय निवासियों के अतिरिक्त किसी भी अन्य नागरिक को गांव में प्रवेश करने से सख्त मनाही है। दरअसल इस नियम के पीछे यह तर्क दिया जाता है कि एलेग्जेंडर महान के वक्त जब युद्ध हुआ तो बहुत से घायल इसी गांव में आकर रहने लगे थे। तभी से इस गांव के रहने वाले सभी लोग इन घायलों को अपना पूर्वज मानते हैं और उनसे जुड़ी किसी भी वस्तु को छूने से साफ तौर पर मना करते हैं। हालांकि इस गांव के लोग भी अपनी सीमा से बाहर नहीं जाते हैं।

रेड लॉलीपॉप हॉस्टल (Red Lollipop Hostel)

चेन्नई में मौजूद रेड लॉलीपॉप हॉस्टल में किसी भी भारतीय नागरिक को जाने की अनुमति नहीं है। इस हॉस्टल में न्यू इंडियन पॉलिसी के तहत केवल उनको ही ठहरने की इजाजत दी जाती है जिनके पास किसी दूसरे देश का पासपोर्ट होता है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story