जानिये कौन हैं आईएएस सुबोध कुमार सिंह, जिन्हें विवाद के बाद एनटीए प्रमुख के पद से हटाया गया?

IAS Subodh Kumar Singh : देश में नीट- यूजी और यूजीसी-नेट की परीक्षाओं में अनियमितता के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 23 Jun 2024 1:49 PM GMT
जानिये कौन हैं आईएएस सुबोध कुमार सिंह, जिन्हें विवाद के बाद एनटीए प्रमुख के पद से हटाया गया?
X

IAS Subodh Kumar Singh : देश में नीट- यूजी और यूजीसी-नेट की परीक्षाओं में अनियमितता के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया है। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, विपक्षी पार्टियां भी सरकार पर हमलावर हैं। तो आईये जानते हैं कि कौन हैं सुबोध कुमार, जिन्हे एनटीए का प्रमुख बनाया गया था, लेकिन विवाद के बाद हटा दिए गए हैं।

NEET-UG और UGC-NET की परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को शनिवार को हटा दिया गया। इससे पहले सरकार ने पूर्व इसरो प्रमुख की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति भी गठित की है, जो निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। इसके साथ ही सरकार ने परीक्षा में हुई धांधली की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इस बीच केंद्र सरकार ने भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

हटाए गए एनटीए प्रमुख सुबोध कुमार सिंह कौन हैं?

- छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं।

- वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से इंजीनियरिंग में स्नातक और परास्नातक हैं।

- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह के बेहद करीबी रहे हैं।


- रमन सिंह के शासनकाल में वर्ष 2009 से 2018 तक वह सचिवालय में तैनात रहे।

- छत्तीसगढ़ सचिवालय में वह अहम पदों में तैनात रहे। उन्होंने कार्मिक और सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव, विशेष सचिव, कार्मिक प्रबंधन के निदेशक और मुख्यमंत्री के सचिव सहित कई पदों पर काम किया। राज्य के बिजली वितरण विभाग के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया।

- रमन सिंह सरकार पर वर्ष 2010 में खनन अनुबंधों में भ्रष्टाचार और वर्ष 2015 में 36,000 करोड़ रुपए के सार्वजनिक वितरण योजना में घोटाले का आरोप लगा था, इसके बावजूद सुबोध कुमार सिंह महत्वपूर्ण पदों पर बने रहे।

- इसके बाद 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले खनिज संसाधन और उद्योग व वाणिज्य विभागों के भी सचिव रहे है।

- बीते साल जून, 2023 में ही वह एनटीए के महानिदेशक बनाए गए थे।

- NEET-UG और UGC-NET परीक्षाओं में अनियमितता के बाद 22 जून को हटा दिया गया।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story