×

रूपा गांगुली समेत BJP के कई नेता अदालत में पेश हुए, प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे 21 पुलिसकर्मी

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली और अन्य लोगों को शुक्रवार (26 मई) को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

sujeetkumar
Published on: 26 May 2017 1:08 PM GMT
रूपा गांगुली समेत BJP के कई नेता अदालत में पेश हुए, प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे 21 पुलिसकर्मी
X

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष और राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली और अन्य लोगों को शुक्रवार (26 मई) को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। बता दें कि गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई थी। इन नेताओं को 100 से अधिक कार्यकर्ताओं सहित बंकशाल अदालत में पेश किया गया।

क्या है मामला?

गुरुवार को एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा शुरू हो गई और बीजेपी के 50 कार्यकर्ता और 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद प्रमुख बीजेपी नेताओं सहित लगभग 141 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हिंसा में पुलिस के एक वाहन को आग लगा दी गई थी और कई सरकारी और निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें...कोलकाता बना युद्ध का मैदान : कैलाश विजयवर्गीय समेत BJP के कई नेता अरेस्ट, रूपा गांगुली बीमार

बीजेपी ने कहा कि उसके 200 कार्यकर्ता घायल हुए थे और उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने बगैर किसी उकसावे के राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हमला करवाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस ज्यादती के आरोपों को खारिज कर दिया। अलबत्ता उन्होंने भाजपा पर हिंसा करने का आरोप लगाया।

सौजन्य- आईएएनएस

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story