Kolkata Doctor Murder Case: वारदात की रात संजय रॉय को कॉल कर बुलाया गया था अस्पताल, CBI जांच में बड़ा खुलासा

Kolkata Doctor Murder Case: सीबीआई के मुताबिक आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वारदात की रात मुख्य आरोपित संजय रॉय की किसी से बात हुई थी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 Sep 2024 10:35 AM GMT (Updated on: 14 Sep 2024 11:06 AM GMT)
kolkata doctor rape-murder case
X

वारदात की रात संजय रॉय को कॉल कर बुलाया गया था अस्पताल (न्यूजट्रैक)

Kolkata Doctor Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुराचार और फिर उसकी हत्या के मामले में सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई जांच के दौरान घटना को लेकर कई बड़े खुलासे भी हुए हैं। वहीं प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की निर्दयता से की गयी हत्या को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों में भी नाराजगी है। वह महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने और अस्तपालों में चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग को लेकर निरंतर आंदोलनरत हैं। वहीं सीबीआई जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई के मुताबिक आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वारदात की रात मुख्य आरोपित संजय रॉय की किसी से बात हुई थी। उस शख्स ने ही वारदात के मुख्य आरोपित और कोलकाता पुलिस के सिविल वालंटियर संजय रॉय को कॉल कर अस्पताल बुलाया था।

कॉल डिटेल खंगाल रही सीबीआई

सीबीआई जांच के दौरान यह पता चला है कि मुख्य आरोपित संजय रॉय के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच में पता चला है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुराचार और हत्या की जघन्य वारदात होने के दिन संजय की किसी से फोन पर बात हुई थी। उसकी शख्स ने कॉल कर संजय को अस्पताल बुलाया था। सीबीआई उस शख्स की जानकारी जुटाने में लग गयी है।

जानें पूरी वारदात

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय प्रशिक्षु महिला डॉक्टर अपने देर रात ऑनलाइन खाना मंगाया था। शिफ्ट खत्म होने के बाद महिला डॉक्टर ने अपने साथी चिकित्सकों के साथ भोजन किया और फिर वह सोने चली गयी थी। इसी दौरान आरोपित संजय रॉय अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कई बार आते-जाते हुए दिखायी दिया है। वह जब ऑपरेशन थियेटर से होता हुआ सेमिनार हॉल की तरफ पहुंचा। तब उसे वहां प्रशिक्षु महिला डॉक्टर अकेले ही सोते हुए दिख गयी।

जिसके बाद मुख्य आरोपित संजय रॉय ने महिला डॉक्टर से दुराचार करने के बाद बड़ी ही निर्दयता के साथ उसको मौत की नींद सुला दिया। महिला डॉक्टर की हत्या करने के बाद संजय रॉय मौके से फरार हो गया था। लेकिन अस्पताल से भागते समय संजय रॉय से एक गलती हो गयी थी। उसका ब्लूटूथ घटनास्थल पर ही गिर गया। जब घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्लूटूथ मिल गया। जब पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय रॉय से ब्लूटूथ के बारे में पूछा तो उसने इनकार कर दिया। लेकिन बाद में वह ब्लूटूथ संजय के फोन से कनेक्ट हो गया था।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story