Doctor Rape Case: डॉक्टरों में गुस्सा, OPD सेवाएं ठप, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सड़कों पर जूनियर डॉक्टर, प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा

Kolkata Doctor Rape Case: घटना को आरजी कार मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स, प्रशिक्षु और स्नातकोत्तर प्रशिक्षु लगातार चार से दिन से प्रिंसिपल से इस्तीफे की मांग कर रहे थे, जिसके बाद से सोमवार को प्रिंसिपल, प्रोफेसर (डॉ.) संदीप घोष ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

Viren Singh
Published on: 12 Aug 2024 7:15 AM GMT
Kolkata Doctor Rape Case
X

Kolkata Doctor Rape Case (Newstrack)

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज में एक महिला जूनियर डॉक्टर की रेप के बाद हत्या का मामला बंगाल से निकल कर अब राष्ट्रव्यापी बना गया है। जेआर महिला डॉक्टर की मौत पर पूरे देश भर के डॉक्टरों में रोष उत्पन्न हो गया है। कोलकाता सहित दिल्ली भर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर घटना के आरोपी को ट्रांसपेरेंसी तरीके से कड़ी से कड़ी सजा देने और अस्पतालों में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। डॉक्टर की हत्या के विरोध में देश भर के सरकारी अस्पतालों में यह राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) इंडिया ने किया है। साथ ही, फोर्डा ने देश भर सभी सरकारी डॉक्टरों व मेडिकल छात्रों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। वहीं, आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने दिया इस्तीफा

घटना को आरजी कार मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स, प्रशिक्षु और स्नातकोत्तर प्रशिक्षु लगातार चार से दिन से प्रिंसिपल से इस्तीफे की मांग कर रहे थे, जिसके बाद से सोमवार को प्रिंसिपल, प्रोफेसर (डॉ.) संदीप घोष ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के बाद प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कहा, 'मुझे सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है। मेरे बारे में कुछ भी बोला जा रहा है। मृतक डॉक्टर मेरी बेटी की तरह थी। एक अभिभावक के रूप में मैं इस्तीफा देता हूं। मुझे पसंद नहीं है कि भविष्य में किसी के साथ ऐसा हो। महिला डॉक्टर की मौते के मामले में मजिस्ट्रेट जांच की मांग को लेकर आरजी कार मेडिकल के जूनियर डॉक्टर्स बीते चार दिन धरने पर बैठे हैं, जिसका असर वहां मेडिकल कॉलेज की सेवाओं पर पड़ रहा है। चार दिनों सें अस्पताल की ओपीडी सेवाएं ठप हैं, मरीजों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इसका असर बंगाल के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी दिखाई पड़ रहा है, ये अस्पताल भी आरजी कार मेडिकल कॉलेज की घटना के समर्थन में उतर आए हैं, जबकि सोमवार को इस घटना पर फोर्डा आह्वान पर दिल्ली, यूपी सहित देश भर के रेजिडेंट डॉक्टर कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल बैठ गए हैं।

UP में 4 हजार रेजिडेंट डॉक्टर हड़पाल पर

सोमवार को यूपी के 4 हजार से अधिक सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इससे यूपी के विभिन्न जिलों में सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुए हैं।अस्पतालों में दूर दराज से आए मरीजों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है और उन्हें बिना ओपीडी दिखाई वापस जाना पड़ा रहा है। लखनऊ के केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टर भी सड़कों पर उतर गए हैं। डॉक्टरों ने KGMU परिसर में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने कोलकाता मामले की सीबाीआई जांच के साथ डॉक्टर सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग की है। प्रदर्शन शामिल डॉक्टरों का कहना है कि अगर इन मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो हड़ताल पर जाएंगे। दरअसल, दिल्ली सहित देश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, सर्जरी और लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टरों के हाथों में होता है। ऐसे में इनके हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही हैं। अस्पतालों में आए मरीजों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है। के रेजिडेंट डॉक्टर अपने अपने अस्पताल के बाहर हड़ताल पर बैठ गए हैं।


इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि फोर्डा की इस राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवांए पहले की तरह चलती रहेंगी। हड़ताल सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टरों की है। अन्य सीनियर डॉक्टर या कंसलटेंट मरीजों को देखते रहे हैं, जबकि इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह चालू रहेंगी।


दिल्ली के इन अस्पतालों की ओपीडी बंद

राजधानी दिल्ली में राम मनोहर लोहिया और एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं। ओपीडी में रेजिडेंट डॉक्टर ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। हड़ताल पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग है कि बंगाल घटना के पूरे मामले की जांच सीबीआई से हो। देश भर के हॉस्पिटल में डॉक्टर की सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाए। जो जिम्मेदार अधिकारी हैं, उन पर सख्त कार्यवाही की जाए, तभी ये हड़ताल खत्म होगी। दिल्ली में इसके अलावा कलावती बाल चिकित्सालय, सुचेता कृपलानी हॉस्पिटल, सफदरजंग अस्पताल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से संबंधित लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत, दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल सहित अन्य कई सरकारी अस्पतालों में भी सभी ओपीडी सेवाएं बंद हैं।

केजीएमयू परिसर में जूनियर डॉक्टरों ने निकाला मार्च (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

इन लोगों से पुलिस करेगी पूछताछ

महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया है। लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में तीन जूनियर डॉक्टरों और एक हाउसकीपिंग स्टाफ को तलब किया है। ये वो लोग हैं, जब घटना रात में घटित हुई थी, तब ड्यूटी पर थे। बीते शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल के अंदर महिला डॉक्टर का शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर की हत्या पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई। इस मामले में उसके अगले दिन शनिवार को एक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया था।

केजीएमयू परिसर में जूनियर डॉक्टरों ने निकाला मार्च (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)


केजीएमयू परिसर में जूनियर डॉक्टरों ने निकाला मार्च (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)


Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story