Doctor Rape Murder Case: सड़कों पर डॉक्टर मरीज बेहाल, आज देश भर में ऑपरेशन-OPD बंद, 24 घंटे देशव्यापी हड़ताल

Kolkata Doctor Rape Murder Case: आईएमए ने कहा है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।

Network
Report Network
Published on: 17 Aug 2024 5:38 AM GMT (Updated on: 17 Aug 2024 6:43 AM GMT)
Kolkata Doctor Rape Murder Case
X

Kolkata Doctor Rape Murder Case (सोशल मीडिया) 

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले से देश में लोगों के बीच काफी गुस्सा भरा हुआ है। देश के कोने कोने से हर कोई महिला डॉक्टर के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए सड़कों पर उतरा है। जगहों जगहों पर इस जघन्य अपराध के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है। इस घटना पर देश भर के डॉक्टरों में काफी गुस्सा भरा हुआ है, वह भी आरोपी को फांसी देने और ड्यूटी के दौरान अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर स्वास्थ्य सेवाएं छोड़ सड़कों पर दिखाई रहे हैं। बीते चार दिनों से देश भर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिसका असर आज भी दिखाई पड़ रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए सभी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। इससे पहले इससे पहले दिन में FORDA (फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) ने भी हड़ताल का ऐलान किया था।

हड़ताल में ये सेवाएं रहेंगी बाधित

आईएमए ने कहा है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवाएं और गंभीर इलाज के ऑपरेशन की सेवाएं अस्पताल में चालू रहेंगी। केवल ओपीडी और कोई वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी। इस एक दिवसीय हड़ताल पर आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। मृत महिला डॉक्टर के लिए न्याय और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। आईएमए के 3.30 लाख से ज्यादा डॉक्टर सदस्य हैं।

दिल्ली लेकर चेन्नई तक डॉक्टर हड़ताल पर

दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यूसीएमएस (यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज) और जीटीबीएच (गुरु तेग बहादुर अस्पताल) भी शनिवार को हड़ताल जारी रखेंगेष सुबह 9.30 बजे उनकी आम सभा हुई। हड़ताल के हिस्से के रूप में ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट), वैकल्पिक सेवाएं, प्रयोगशाला और लैब सेवाएं बंद रहेंगी। राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल और मद्रास मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कोलकाता घटना के खिलाफ चेन्नई में बहिष्कार विरोध प्रदर्शन भी आयोजित किया। चेन्नई में प्रदर्शन कर रहे एक रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

IMA ने अधिसूचना में कही ये बात

आईएमए अधिसूचना के अनुसार कि हम अपनी सभी वैकल्पिक सेवाओं का बहिष्कार करने जा रहे हैं। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। हम केवल पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। हम उनके साथ हैं। एक सप्ताह हो गया है, लेकिन मामले में कोई गंभीर जांच नहीं की गई है। कुछ बलि के बकरे गिरफ्तार किए गए हैं, लेकिन असली अपराधी अभी भी बाहर हैं।

मरीज भी डॉक्टर के समर्थन में

देश भर में डाक्टरों की हड़लात से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में दूर दराज से आए मरीज बिना इलाज के वापस लौट रहे हैं। मुंबई में सायन अस्पताल में एक मरीज के रिश्तेदार ने कहा कि हमारा मरीज आईसीयू में है। सेवाएं उचित हैं। हमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि कोलकाता में जो हुआ वह गलत है। जिन्होंने गलत किया है उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

डॉक्टर कम लेकिन सेवाएं सुचारू रूप से चालू

मुंबई के सायन अस्पताल में एक मरीज के एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि डॉक्टर कम हैं, लेकिन सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जो घटना हुई है, उसकी वजह से मुश्किलें तो आएंगी ही। समाधान होने तक डॉक्टर अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। डॉक्टर कम हैं, लेकिन सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

तिरुवनंतपुरम और गुजरात में भी हड़ताल

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर तिरुवनंतपुरम जनरल अस्पताल ने भी देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। गुजरात के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी शनिवार को हड़ताल पर बैठे हैं और सभी आईएमए में प्रदर्शन कर रहे हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story