Kolkata Rape Murder Case: आरजी कर हॉस्पिटल में लगी 'पीड़िता' की रोती हुई प्रतिमा, छिड़ी बहस

Kolkata Rape Murder Case: आरजी कर हॉस्पिटल में मृत महिला डॉक्टर की प्रतिमा लगाई गई है।

Sonali kesarwani
Published on: 3 Oct 2024 10:21 AM GMT (Updated on: 3 Oct 2024 10:31 AM GMT)
kolkata rape murder case
X

आरजी कर हॉस्पिटल में मृत महिला डॉक्टर की प्रतिमा लगाई गई ( pic: social media ) 

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप के बाद हत्या मामले को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल आरजी कर हॉस्पिटल के अंदर पीड़िता की एक प्रतिमा लगा दी गई है। जिसके बाद बवाल छिड़ गया है। इस प्रतिमा का नाम 'क्राई ऑफ द आवर' है। कलाकार आसित साइन के अनुसार, यह प्रतिमा पीड़िता के अंतिम क्षणों के दुख और आतंक को दर्शाती है। इस प्रतिमा में एक महिला को रोते रोते हुए दर्शाया गया है। महिला डॉक्टर की इस प्रतिमा को आरजी कर के प्रिंसिपल के कार्यालय के पास रखा गया है।

टीएमसी नेता कुणाल घोष का आया बयान

आरजी कर हॉस्पिटल के अंदर पीड़ित महिला डॉक्टर की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ यह पीड़िता के नाम और पहचान को उजागर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के खिलाफ है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। कला के नाम पर भी नहीं।”

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा

हॉस्पिटल के अंदर महिला डॉक्टर की प्रतिमा को देखकर लोग सोशल मीडिया पर अलग- अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। कई लोगों ने इस तरह प्रतिमा लगाए जाने को 'असंवेदनशील' बताया। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'अगर आपको पीड़िता की प्रतिमा स्थापित करनी है तो इसे उसके दुख भरे चेहरे या किसी और चीज के बिना करें। यह बेहद विचलित करने वाला है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह कितनी असंवेदनशीलता है। किसी के दर्द को अमर बनाना। मैं उम्मीद करता हूं कि यह घिनौनी प्रतिमा नष्ट की जाए।

इस मामले को लेकर हॉस्पिटल एक डॉक्टर ने कहा कि हमने कोई नियम नहीं तोड़ा है या अदालत के आदेश की अनदेखी नहीं की है। यह एक प्रतीकात्मक sculpture है। हम अधिकारियों को दिखाना चाहते हैं कि क्या हुआ और उसने कितना दर्द झेला. हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story