Kolkata Rape-Murder Case: आमरण अनशन पर बैठे डॉक्टर की हालत ख़राब, ICU में भर्ती

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठे डॉक्टर की तबियत अचानक ने बिगड़ गई है।

Sonali kesarwani
Published on: 11 Oct 2024 4:53 AM GMT
Kolkata Rape-Murder Case
X

Kolkata Rape-Murder Case (social media) 

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल के अंदर 9 अगस्त को हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या मामले को लेकर हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठे हैं। वो इस हड़ताल के जरिये पीड़िता को न्याय दिलाना चाहते हैं। उनकी यह लड़ाई इन्साफ की लड़ाई बताई जा रही है। आपको बता दें कि डॉक्टर्स की यह हड़ताल अब आमरण अनशन के रूप में बदल गई है। जूनियर डॉक्टर अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसी बीच अनशन पर बैठे एक जूनियर डॉक्टर की हालत अचानक से बिगड़ गई। जिसके बाद उसे आरजी कर हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट कराया गया।

हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

आमरण अनशन पर बैठे जिस जूनियर डॉक्टर की तबियत कल रात खराब हुई है उसकी पहचान अनिकेत महतो के रूप में हुई है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीनियर डॉक्टर सुवर्ण गोस्वामी ने कहा, अनिकेत महतो की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आरजी कर अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया है। आपको बता दें कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आरजी कर हॉस्पिटल के डॉक्टर पिछले दो महीने से अनशन पर बैठे हैं। जूनियर डॉक्टर अनिकेत के साथ मौजूद अन्य डॉक्टरों से बताया कि उनकी बीपी सामान्य से कम दर पर चल रही है और उनके अन्य स्वास्थ्य मानक भी सामान्य नहीं हैं।

100 से ज्यादा सीनियर डॉक्टरों का इस्तीफ़ा

पीड़िता महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए अनशन कर रहे जूनियर डॉक्टरो को अब सीनियर डॉक्टरों का भी साथ मिल गया है। राज्य के अलग-अलग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने सामूहिक तौर पर इस्तीफे का ऐलान किया है। बुधवार को आरजी कर अस्पताल के 100 से ज्यादा सीनियर डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा दे दिया। अपनी मांगो को लेकर अनशन पर बैठे डॉक्टरों की यह हड़ताल लगातार बढ़ती जा रही है। इससे ममता सरकार भी दिक्कतें भी बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story