Kolkata Rape Murder Case: रोटी-सब्जी नहीं खाऊंगा चाउमीन.., जेल में संजय रॉय ने की गजब की डिमांड

Kolkata Rape Murder Case: डॉक्टर से रेप और हत्या का आरोपी संजय राय अब जेल में भी गजब के नखरे दिखा रहा है। वह जेल में रोटी-सब्जी के बजाय चाइनीज खाने की डिमांड कर रहा है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 31 Aug 2024 11:57 AM GMT (Updated on: 31 Aug 2024 12:28 PM GMT)
kolkata rape case
X

जेल में संजय रॉय ने की गजब की डिमांड (न्यूजट्रैक)

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर की दुराचार के बाद निर्दयता के साथ हुई हत्या से पूरे देश में उबाल है। पूरे देश में डॉक्टरों ने सुरक्षा को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं डॉक्टर से रेप और हत्या का आरोपी संजय राय अब जेल में भी गजब के नखरे दिखा रहा है। डॉक्टर की हत्या के आरोपी संजय रॉय को अपने किए पर जरा सा भी पछतावा नहीं है। वह जेल में भी चैन की नींद सोना चाहता है। उसने सोने के लिए एक्स्ट्रा समय मांगा।

साथ ही वह जेल में रोटी-सब्जी के बजाय चाइनीज खाने की डिमांड कर रहा है। प्रेसीडेंसी सुधार गृह में बंद संजय रॉय का खाने को लेकर डिमांड बढ़ता ही जा रहा है। जेल में बंद संजय रॉय ने पहले मटन खाया और फिर सोने के लिए एक्स्ट्रा समय भी मांगा। यहीं नहीं संजय रॉय ने खाने के लिए अंडा चाउमीन भी मांगा।

पॉलिग्राफ टेस्ट से पहले संजय रॉय ने खाया मटन

रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या का आरोपी संजय रॉय प्रेसिडेंसी जेल के सेल नंबर 21 में बंद है। संजय रॉय ने पॉलिग्राफ टेस्ट से पहले मटन खाने की डिमांड की थी। जिसके बाद टेस्ट से पहले उसे मटन खाने के लिए परोसा गया। हालांकि यह जेल मैन्यू के अनुसार ही था। लेकिन अब जो डिमांड संजय रॉय ने की है वह जेल मैन्यू में नहीं है।

दरअसल आरोपी संजय रॉय ने खाने में रोटी-सब्जी के स्थान पर अंडा चाउमीन मांगा है। उसका कहना है कि वह जेल में सादा खाना खाकर ऊब चुका है। इसीलिए वह चाउमीन खाना चाहता है। इस पर जेल प्रशासन ने उसकी इस अजब डिमांड पर जमकर फटकार लगायी और अंडा चाउमीन देने से साफ इनकार कर दिया।

यह जेल नियमों के खिलाफ

रेजिडेंट डॉक्टर की रेप और हत्या का आरोपी संजय रॉय के अंडा चाउमीन खाने की डिमांड से जेल प्रशासन ने इनकार कर दिया। जेल नियमों के मुताबिक हर कैदी को वहीं खाना दिया जाता है जोकि मैन्यू में लिखा गया है। सभी कैदी वही खाना खाते है। किसी भी कैदी को घर का खाना भी खाने की इजाजत नहीं है। क्योंकि यह जेल के नियमों के विपरीत है। सूत्रों के अनुसार संजय रॉय रोजाना जेल में सादा खाने के बाद भड़क गया और अंडा चाउमीन खाने के लिए मांगने लगा। जिस पर जेल अधिकारियों ने उसे कड़ी फटकार लगायी। जिसके बाद उसने वहीं जेल में बनी हुई रोटी-सब्जी खायी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story