×

श्रीकृष्ण के जन्म पर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, बरसेगा अपार धन,आजमाएंगे तभी मानेगा मन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कुछ खास उपाय किए जाए तो मनुष्य की कई मनोकामना की पूर्ति हो सकती है।  किसी भी सिद्धि प्राप्ति या मनोकामना पूर्ति के लिए चार रात सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं। इनमें से जन्माष्टमी भी एक है। जन्माष्टमी पर आप ये उपाय कर सकते हैं-

suman
Published on: 23 Aug 2019 4:46 PM GMT
श्रीकृष्ण के जन्म पर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, बरसेगा अपार धन,आजमाएंगे तभी मानेगा मन
X

जयपुर: 23 व 24 अगस्त को पूरे देश में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस जन्मोत्सव को मनाए जाने को लेकर जहां मंदिरों और श्रीकृष्ण के धाम में जन्माष्टमी पर्व मनाए जाने की तैयारी शुरु हो गई है, वहीं श्रीकृष्ण को झूला झुलाने के लिए बाजार भी पूरी तरह से तैयार हैं। ज्योतिष के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कान्हा को केवल उपहार ही प्रदान किए जाने चाहिए, क्योंकि इस दिन उनका जन्म होता है। लेकिन इसके बावजूद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कुछ खास उपाय किए जाए तो मनुष्य की कई मनोकामना की पूर्ति हो सकती है। किसी भी सिद्धि प्राप्ति या मनोकामना पूर्ति के लिए चार रात सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं। इनमें से जन्माष्टमी भी एक है। जन्माष्टमी पर आप ये उपाय कर सकते हैं-

कृष्ण की बांसुरी में है शिव, जानिए कान्हा की वंशी से अद्भुत प्रेम की दास्तां

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। आमदनी नहीं बढ़ रही है या नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा है तो जन्माष्टमी पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर या सफेद मिठाई खिलाएं। इसके बाद लगातार पांच शुक्रवार तक सात कन्याओं को खीर बांटें।

सुख-समृद्धि पाने के लिए जन्माष्टमी पर पीले चंदन या केसर में गुलाब जल मिलाकर माथे पर टीका अथवा बिंदी लगाएं। ऐसा रोज करें। इस उपाय से मन को शांति प्राप्त होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनेंगे।

लक्ष्मी कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी पर कहीं केले के दो पौधे लगा दें। बाद में उनकी नियमित देखभाल करते रहें। जब पौधे फल देने लगे तो इनका दान करें, स्वयं न खाएं।जन्माष्टमी से शुरू कर 27 दिन तक लगातार नारियल व बादाम किसी कृष्ण मंदिर में चढ़ाने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

नटखट कान्हा की तरह है संतान की चाहत तो इस मंत्र से करें जन्माष्टमी पर करें उपाय

यदि पैसों की समस्या चल रही हो तो जन्माष्टमी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद राधा-कृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करें व पीले फूलों की माला अर्पण करें। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।जन्माष्टमी पर किसी कृष्ण मंदिर जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जाप करें। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को पीले कपड़े व तुलसी के पत्ते अर्पित करें। इस उपाय से आपकी हर समस्या का समाधान हो सकता है।

मंत्र- क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम:

जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनते हैं। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता भेंट करें और उसके बाद इस पत्ते पर रोली से श्री मंत्र लिखकर तिजोरी में रख लें। इस उपाय से धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। जन्माष्टमी पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ये उपाय करने वाले की हर इच्छा पूरी हो सकती है। जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।

suman

suman

Next Story