×

अपनों के साथ इस रंग में खेलें होली, प्रकृति का हर रंग भावनाओं को व्यक्त है करता

Newstrack
Published on: 23 Feb 2018 9:35 AM GMT
अपनों के साथ इस रंग में खेलें होली, प्रकृति का हर रंग भावनाओं को व्यक्त है करता
X

कुदरत ने इंसान को रंगों का अनमोल तोहफा दिया है। प्रकृति का हर रंग अलग-अलग भावनाओं को व्यक्त करता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रंग बिना बोले भी आपकी सारी बातें कह देते हैं। होली रंगों और रिश्तों का त्योहार है। इस बार होली के मौके पर जब आप अपनों को रंगने जाएं तो बस थोड़ा सा ध्यान रंगों के चयन पर भी रखें। एक रंग आपकी सारी बातें आपके अपनों तक पहुंचा देगा। जानिए किसे आप कौन सा रंग लगा सकते हैं।

पत्नी या प्रेमिका के लिए लाल या केसरिया

पति-पत्नी व प्रेमी-प्रेमिका के लिए होली का त्योहार बहुत ही खास होता है क्योंकि इस त्योहार में प्यार के

साथ-साथ थोड़ी शरारत भी छिपी होती है। इसलिए ये पर्व पति-पत्नी व प्रेमी-प्रेमिका को खास तौर पर

लुभाता रहा है। पत्नी या प्रेमिका के इस प्यार के रिश्ते को आप होली के दिन लाल और केसरिया रंग से रंगें।

यह रंग आपके जीवन में प्रेम, उत्साह, खुशहाली और विश्वास लेकर आएगा।

पति या प्रेमी के लिए ये खास रंग

पति या प्रेमी को आप लाल और हल्का नीला रंग लगा सकती हैं। लाल रंग प्रेम और आक्रामकता दोनों का

प्रतीक है। यह रंग बताएगा कि आप के रिश्ते में पहले की तरह आज भी वैसा ही प्रेम और गर्माहट है। नीला रंग

धैर्य और भरोसे का रंग है। इन दोनों भावों की रिश्तों में बहुत जरुरत है।

छोटों के लिए हरा रंग

छोटे बच्चे, छोटे भाई-बहन या और अपनी उम्र में छोटे रिश्तेदार को हरा रंग लगाइए। हरा सम्पन्नता का प्रतीक

है और ये आपके आशीर्वाद और स्नेह के रूप में आपकी भावनाओं को अभिव्यक्त करेगा।

बड़ों के लिए पीला रंग

दादा-दादी, माता-पिता, बड़े भाई-बहन या फिर अपनी उम्र से बड़े कोई और रिश्तेदार हों तो आप उन्हें पीले

रंग का गुलाल लगाइए। पीला रंग आस्था, त्याग और विश्वास का प्रतीक है। जब आप अपने बड़ों को इस रंग

से रंगेंगे तो इसका मतलब साफ होगा कि आप उन्हें सम्मान देते हैं। उनके प्रति आस्था और विश्वास भी रखते

हैं। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं और हमेशा उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं।

दोस्तों के लिए

दोस्तों के लिए हरा, सफेद और नीला रंग सबसे अच्छा है। हरा सम्पन्नता का, सफेद शांति का और गहरा नीला रंग

सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। अच्छे दोस्तों की खासियत है कि वो अपने दोस्तों के लिए हमेशा सम्पन्नता, शांति

और सकारात्मक ऊर्जा ही चाहते हैं। ये भावनाएं आपकी दोस्ती को और ज्यादा खास बनाएगी।

Newstrack

Newstrack

Next Story