×

‘मेरी जान को खतरा है...’, कुणाल कामरा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, की ये मांग

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से अपनी जान को खतरा बताते हुए कोर्ट से मदद की गुहार की है। आइये पूरा मामले जानते हैं।

Gausiya Bano
Published on: 28 March 2025 1:07 PM IST
kunal kamra controversy update comedian petition in madras high court
X

कुणाल कामरा ने मद्रास हाई कोर्ट से की मांग

Kunal Kamra Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़े विवाद में रोजाना अपडेट्स आ रही है। इसी कड़ी में अब कुणाल ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है और अगर वह मुंबई वापस आयेंगे तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल कुणाल की याचिका पर कोर्ट ने दोपहर को सुनवाई करने पर सहमति दे दी है।

क्या है पूरा मामला?

कुणाल कामरा ने अपने शो में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद हुए विवाद को देखते हुए अब अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा, “मैं तमिलनाडु के विल्लुपुरम का रहने वाला हूं। अगर मैं मुंबई वापस आऊंगा तो मुंबई पुलिस मुझे गिरफ्तार कर लेगी। और शिवसेना कार्यकर्ताओं से मेरी जान को भी खतरा है।” उन्होंने मद्राम हाई कोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की। बता दें कि ट्रांजिट अग्रिम जमानत के तहत आरोपी को दूसरे राज्य में होने पर गिरफ्तारी से सुरक्षा मिलती है।

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कुणाल ने एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया। कुणाल ने वीडियो में शिंदे को लेकर गद्दार कहा था और महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाओं को लेकर चुटकुले सुनाये थे।

शिवसेना के कार्यकर्ता कुणाल कामरा का वीडियो देखकर आग बबूला हो गये। उन्होंने मुंबई के खार इलाके में स्थित होटल यूनिकॉन्टिनेंटल और मुंबई हैबिटेट स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की, जहां कुणाल ने वीडियो बनाया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने 20 शिवसेना कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था और स्टूडियो बंद कर दिया था।

कुणाल कामरा पर दर्ज की गई FIR

कुणाल कामरा को लेकर यह विवाद इतना बढ़ गया कि शिवसेना विधायक मुराजी पटेल ने उनके खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। इसके बाद कुणाल कामरा ने अपने एक्स अकाउंट पर 4 पन्नों का स्टेटमेंट जारी करते हुए माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए माफी बिल्कुल भी नहीं मांगेंगे। इसके अलावा कॉमेडियन ने मुंबई हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ करने वाली घटना की कड़ी निंदा भी की थी।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story