बिहार की लेडी सिंघम IPS Kamya Mishra ने इस बड़े केस की जांच मिलने के बाद दिया इस्तीफा!

IPS Kamya Mishra: काम्या मिश्रा ओडिशा की रहने वाली हैं। वह हमेशा से पढ़ाई में तेज रही हैं। काम्या ने यूपीएससी में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की।

Snigdha Singh
Written By Snigdha Singh
Published on: 7 Aug 2024 8:17 AM GMT (Updated on: 7 Aug 2024 9:33 AM GMT)
IPS Kamya Mishra
X

IPS Kamya Mishra (photo: social media ) 

IPS Kamya Mishra Resignation: इंसान 22 साल की उम्र में शायद ठीक से ये भी नहीं सोच पाता है कि करियर में उसे किस ओर जाना है? लेकिन जिनके हौंसले बुलंद होते हैं वह बचपन से ही अपना लक्ष्य तय कर लेते हैं। ऐसी ही हैं काम्या मिश्रा। काम्या मिश्रा ने 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में UPSC पास कर लिया था। काम्या इन दिनो बिहार के दरभंगा में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। लेकिन बीते दिनों काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

न्यूजट्रैक की रिपोर्ट के अनुसार काम्या मिश्रा ओडिशा की रहने वाली हैं। वह हमेशा से पढ़ाई में तेज रही हैं। काम्या ने यूपीएससी में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। काम्या ने परीक्षा में 172वीं रैंक हांसिल किया था। मालूम हो कि 12वीं कक्षा में उन्होंने शानदार 98.6 अंक हासिल करते हुए रीजनल टॉपर बनीं थीं। काम्या ने 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां के प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। ग्रेजुएशन के समय से ही तय कर लिया था कि उन्हें यूपीएससी में जाना है। कड़ी मेहनत और लगन से काम्या मिश्रा ने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसके बाद दरंभगा की पहली महिला ग्रामीण एसपी चुनी गईं। लेकिन 28 साल की उम्र में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज बिहार कैडर के 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। काम्या की शादी को चार साल हो चुके हैं। काम्या मिश्रा इससे पहले पटना के सचिवालय थाने में तैनात थीं। काम्या मिश्रा को मार्च 2024 में दरभंगा में ग्रामीण एसपी के पद पर नियुक्त किया गया था। आईपीएएस काम्या मिश्रा लेडी सिंघम नाम से जानी जाती है।



ये है इस्तीफे की वजह

आईपीएस काम्या मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अपने लक्ष्य को हासिल उसे अधूरा छोड़ना बहुत मुश्किल होता है। नौकरी छोड़ने का निर्णय बहुत कठिन रहा और उन्हें दुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह परिवार की अकेली बेटी हैं इसलिए परिवार और व्यापार दोनों को संभालने की जिम्मेदारी उनकी है। नौकरी के चलते काम और परिवार दोनों के लिए समय मैनेज नहीं हो पा रहा है।

साहनी हत्याकांड की मिली थी जांच

कुछ दिन पहले बिहार के दरभंगा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई थी। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की मर्डर अभी एक मिस्ट्री बनी हुई है। मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुस कर बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। ये हत्या क्यों और किसने की? इस सवाल पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। IPS काम्या मिश्रा को इसकी जांच सौंपी गई थी। लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story