×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

14 साल बाद मिला न्याय, अभिनेत्री लैला खान व उसके पूरे परिवार के हत्‍यारे सौतेले पिता को सजा-ए-मौत

Laila Khan Family Murder Case: यह हत्याकांड आज से 14 साल पहले की गई थी। जब एक संपत्ति की लालच के चलते दोषी परवेज टाक ने अभिनेत्री लैला खान, और चार भाई-बहनों की हत्या कर दी थी और इसके बाद उनके शवों को फार्म हाउस में गाड़ दिया था।

Viren Singh
Published on: 24 May 2024 8:54 AM GMT (Updated on: 24 May 2024 9:38 AM GMT)
Laila Khan Family Murder Case
X

Laila Khan Family Murder Case (सोशल मीडिया) 

Laila Khan Family Murder Case: मुंबई की सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस लैला खान और उनके परिवार की हत्या के मामले में शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। मुंबई की सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस लैला खान और उनके परिवार की हत्या के लिए सौतेले पिता परवेज टाक को दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत परवेज टाक को हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी पाया था। कोर्ट ने आज 14 साल पुराने मामले पर अपना फैसला देते हुए दोषी की उम्र कैद की सजा सुनाई है।

वकील ने की सजा-ए-मौत की मांग

फैसला आने से पहले पिछले हफ्ते सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने इस मामले को दुर्लभतम बताते हुए दोषी परवेज के लिए मौत की सजा की मांग की थी। वकील चव्हाण का कहना था कि ये एक सुनियोजित हत्या थी। एक क्रूर हिंसक कृत्य को अंजाम दिया गया और एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई। हालांकि इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

14 साल पहले हुआ हत्याकांड

यह हत्याकांड आज से 14 साल पहले की गई थी। जब एक संपत्ति की लालच के चलते दोषी परवेज टाक ने अभिनेत्री लैला खान, और चार भाई-बहनों की हत्या कर दी थी और इसके बाद उनके शवों को फार्म हाउस में गाड़ दिया था। हालांकि लैला के पिता ने पहले नादिर पटेल ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शिकायत पत्र में कहा था कि टाक और उसके साथी आसिफ शेख ने कथित रूप से लैला और उसके पारिवारिक सदस्यों का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले पर जब अपनी जांच शुरू की तो तब इस घटना पर पर्दाफाश हुआ।

बिना वजह अभिनेत्री का परिवार बना निशाना

मिली जानकारी मुताबिक, मुंबई के इगतपुरी के बंगले में परवेज टाक और उसकी पत्नी सेलिना से संपत्तियों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद टाक ने ऐसी दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। तब इस घटना को जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए थे। जांच में सामने आया कि संपत्ति को लेकर टाक ने पहले पत्नी सेलिना की हत्या की। उसके बाद उसने लैला और उसके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी। दरअसल, टाक के साथ सेलिना और उसके परिवार के लोग नौकर जैसा व्यवहार करते थे। जांच में परवेज ने स्वीकार किया था कि सेलिना अपने दूसरे पति आसिफ शेख को इगतपुरी स्थित फार्म हाउस का संरक्षक बनाना चाहती थी। उसने संपत्ति पावर ऑफ अटॉर्नी भी तैयार करवा ली। सेलिना और शेख के बीच बढ़ती नजदीकियां भी परवेज को अच्छी नहीं लग रही थीं। इस वजह से परेवज ने अपनी पत्नी के साथ लैला और परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी। लैला और उसके परिवार की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि परवेज जब अपनी हत्या की तब उन्होंने उसके देख लिया था।

ऐसे खुला हत्या का राज

एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या तब सामने आई, जब परवेज टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। शुरुआत में टाक दावा कर रहा था कि लैला और उसका परिवार दुबई में है, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इन सभी के कंकाल इगतपुरी के एक फार्म हाउस से पुलिस ने बरामद किए थे। उसने हत्या कर सभी के शव वहीं फार्म हाउस में गाढ़ दिये थे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story