×

PM मोदी की विजिट के बाद गूगल पर छाया गया लक्षद्वीप, टूट गया 20 साल का रिकॉर्ड, लेकिन खड़ा हो गया विवाद

Lakshdweep Trending: प्रधानमंत्री के दौर के बाद से देशवासी लक्षद्वीप और यहां पर पहुंचने के लिए Google पर सबसे सर्च कर रहे हैं। इस सर्च से पिछले 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

Viren Singh
Published on: 8 Jan 2024 8:38 AM GMT
PM मोदी की विजिट के बाद गूगल पर छाया गया लक्षद्वीप, टूट गया 20 साल का रिकॉर्ड, लेकिन खड़ा हो गया विवाद
X

Lakshdweep Trending: हाल ही में दक्षिण भारत के तीन दिवसीय दौर के दौरान लक्षद्वीप में बिताए पलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टापू वाले शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने लिए अपने सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोओं पर छिड़े विवाद के बीच लोग लक्ष्यद्वीप को काफी सर्च कर रहे हैं। पीएम मोदी के दौर के बाद सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप को खोजने की बाढ़ सी गई है और कुछ दिनों से Google पर सबसे ज्यादा ट्रेंड रहा है। सर्च इंजन पर लोगों ने लक्षद्वीप को इतना सर्च कर डाला है कि एक नया रिकॉर्ड बना गया है।

20 साल का टूटा रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री के दौर के बाद से देशवासी लक्षद्वीप और यहां पर पहुंचने के लिए Google पर सबसे सर्च कर रहे हैं। इस सर्च से पिछले 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। बीते कुछ दिनों से लक्षद्वीप गूगल पर सबसे अधिक खोजा गया वाक्य है। इससे इस बात की भी संभावनाएं बढ़ गई है कि आने वाले दिनों से भारतीय अन्य विदेशी द्वीप को छोड़कर लक्षद्वीप में घूमने के लिए आ सकते हैं। इस बात की संभावना तब प्रबल हो गई है, जब प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप के दौरे की एक्स पर सोशल मीडिया पर शेयर की गईं फोटोएं मालदीव सरकार के कुछ मंत्रियों द्वारा विवादित बयान देने के बाद भारतीयों ने मालदीव के होटल्स और फ्लाइट्स की बुकिंग कैंसिल करना शुरू कर दिया।

36 आइलैंड से बना लक्षद्वीप

लक्षद्वीप भारत का एक टापू वाला शहरों में से एक है। यह देश की सबसे खूबसूरत वाली जगहों में से है। हालांकि इसके बाद भारतीय इस जगह को छोड़कर मालदीव में घूमने जाते हैं, लेकिन मोदी के लक्षद्वीप दौर पर खड़े हुए विवाद के बाद अब देश लोगों ने अपनी मालदीव दौरे की टिकट रद्द कर दी हैं और ऐसी उम्मीद है कि वह अब लक्षद्वीप का रुख करेंगे। लक्षद्वीप 32 वर्ग किलोमीटर में 36 आइलैंड द्वीपों के साथ फैला हुआ एक केंद्र शासित राज्य है। प्रधानमंत्री मोदी के विजिट के बाद लक्षद्वीप में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

जानिए क्यों खड़ा हुआ पीएम दौर पर विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों अपने तीन राज्यों की विकास कार्य की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए दौर पर थे। इसमें लक्षद्वीप भी शामिल था। इस दौरान मोदी ने कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन किया और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और पांच मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण की आधारशिला रखी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप पर समुद्र के किनारे कुछ पल बिताए और दिल्ली पहुंचते ही इस केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन के बढ़ावे के लिए फोटोएं शेयर की।

इन फोटोओं पर मालदीव के कुछ मंत्रियों ने "अपमानजनक" टिप्पणियां कर दी, जिसके बाद भारत में विवाद खड़ा हो गया और देश की प्रमुख हस्तियों से लेकर आम लोगों ने हैशटैग 'बॉयकॉटमालदीव्स' ट्रेंड चलाना शुरू कर दिया। मालदीव के युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी की पोस्ट पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद मालद्वीप की सरकार ने अपने इस मंत्री को सरकार का बयान न बताते हुए कड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया।

वहीं, माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मालदीव सरकार को अपना कड़ा विरोध दर्ज करवाया। अब भारतीय मालद्वीप का टूर कैंसिल कर रहे हैं और मालद्वीप सरकार के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि मालद्वीप का मुख्य पैसे को सोर्स पर्यटन क्षेत्र ही है। यहां पर सबसे अधिक दुनिया में भारतीय लोग आते हैं, क्योंकि यह लक्षद्वीप के पास है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story