×

Lal Krishna Advani Birthday: आडवाणी के 95वें जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे PM मोदी, राजनाथ-नड्डा भी रहे मौजूद

Lal Krishna Advani Birthday: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वो 95 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उनके घर पहुंच आशीर्वाद लिया।

aman
Written By aman
Published on: 8 Nov 2022 6:18 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2022 6:57 AM GMT)
pm modi rajnath singh jp nadda reaches at lk advani residence to wish his birthday
X

लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते पीएम मोदी (Social Media)

Lal Krishna Advani Birthday: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का आज 95 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आडवाणी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे। पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक अपने वरिष्ठ नेता के साथ रहे। इस दौरान, लाल कृष्ण आडवाणी ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया। बता दें, कि लाला कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी उन्हें हर साल बधाई देने उनके घर जाते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं।

पीएम मोदी से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने भी आडवाणी के घर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भी अपनी पार्टी के सीनियर लीडर के घर पहुंच उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।


राजनाथ- 'मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं'

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाइयां देते ट्वीट किया। लिखा, 'श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति की कद्दावर हस्तियों में होती है। देश, समाज और दल की विकास यात्रा में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।'

'आपका जीवन हमारे लिए प्रेरणा पुंज है'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजनीति के शिखर पुरुष, हमारे मार्गदर्शक, आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र एवं संगठन को समर्पित आपका जीवन हमारे लिए प्रेरणापुंज है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूँ।'

आडवाणी का जन्म सिंध प्रांत में हुआ था

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्णचंद डी आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी था। एलके आडवाणी की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा कराची में हुई थी। कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने सिंध प्रांत में की थी। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। मुंबई में लाल कृष्ण आडवाणी ने कानून की पढ़ाई की।एलके आडवाणी जब महज 14 साल के थे तभी संघ से जुड़ गए थे।

हिंदुत्व के नायक बने आडवाणी

लाल कृष्ण आडवाणी के राजनीतिक जीवन में 25 सितंबर 1990 का दिन बेहद खास रहा था। आडवाणी ने इसी दिन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्थन जुटाने के लिए सोमनाथ से रथ यात्रा शुरू की थी। इस रथ यात्रा ने तब काफी सुर्खियां बटोरी थी। गौरतलब है कि, आडवाणी अपने जोशीले भाषणों की वजह से 'हिंदुत्व' के नायक बन गए। वर्ष 2002 से 2004 तक वो देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story