Wayanad Landslide: वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड, 43 की मौत, 100 से अधिक लोग मलबे में दबे

Kerala News: केरल के वायनाड में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। यहां लैंडस्लाइड के बाद करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए हैं। 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात इतने भयावह हैं कि एयरफोर्स को तमिलनाडु से 2 हेलिकॉप्टर रवाना करना पड़ा।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 30 July 2024 3:52 AM GMT (Updated on: 30 July 2024 5:52 AM GMT)
Wayanad Landslide
X

Wayanad Landslide (Pic: Social Media)

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड से हैरान कर देने वाल खबर आ रही है। यहां भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हो गई। जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 3 बच्चों समेत 43 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई। इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई। लैंडस्लाइड के चलते करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

16 लोग अस्पताल में भर्ती

लैंडस्लाइड से घायल होने वाले 16 लोगों को वायनाड के मेप्पाडी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा है कि वायनाड में भूस्खलन के बाद सभी संभावित बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा। घटना के बारे में पता चलते ही सरकारी तंत्र बचाव अभियान में जुट गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में राज्य की सभी सरकारी एजेंसियां लगी हुई हैं। आज राज्य के मंत्री घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।

इलाके के सीएमओ के अनुसार वायनाड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित कर लिया है। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 भी जारी किए गए हैं। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर Mi-17 और एक ALH सुबह 7.30 बजे तमिलनाडु के सुलूर से रवाना कि जाएंगे।

पीएम मोदी ने केरल के सीएम से की बात

वायनाड के चूरलमाला में जहां यह घटना हुई है वहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव अभियान में अग्निशमन एवं बचाव, नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के 250 सदस्य शामिल हैं। वहीं एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

केरल के पांच जिलों में अलर्ट जारी

राज्य सरकार ने 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, उनमें कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड और मल्लपुरम शामिल है। इन जिलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

राहुल गांधी ने जाहिर किया दुख

सीएमओ की तरफ से जारी किया गया बयान

लैंडस्लाइड के बाद सीएमओ की ओर से बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि भूस्खलन को देखते हुए थामरसेरी दर्रे से होकर जरूरी वाहनों के अलावा दूसरे वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दर्रे से होकर जाने वाले रास्ते को प्रशस्त करने के लिए सभी को तत्पर रहने को कहा गया है। ताकी दर्रे में ट्रैफिक जाम न हो और बचाव सामग्री मुंदकई तक पहुंचाई जा सके।

कलेक्टर के सरकारी कर्मचारियों को ये निर्देश

वहीं वायनाड के कलेक्टर ने सरकारी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने और आवश्यकतानुसार बचाव और राहत गतिविधियों के समन्वय में शामिल होने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि बिना पूर्व अनुमति के किसी को भी जिला नहीं छोड़ना है।

वायनाड से सांसद रहे हैं राहुल गांधी

बता दें कि वायनाड कांग्रेस के दिग्गज नेता और वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का वायनाड लोकसभा क्षेत्र रह चुका है। इस 2024 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी ने रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी जीता था। हालांकि बाद में उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ दी। 2019 में भी राहुल गांधी वायनाड से सांसद चुने गए थे।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story