×

अब सेना की शक्ति और बढ़ेगी, L&T को इंडियन आर्मी से मिला 100 तोपों का ऑर्डर

अब इंडियन आर्मी की शक्ति में और इजाफा होगा। प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टूब्रो को इंडियन आर्मी से 100 तोप (आर्टिलरी गन) का ऑर्डर हासिल हुआ है।

tiwarishalini
Published on: 13 May 2017 10:58 PM GMT
अब सेना की शक्ति और बढ़ेगी, L&T को इंडियन आर्मी से मिला 100 तोपों का ऑर्डर
X
अब सेना की शक्ति और बढ़ेगी, L&T को इंडियन आर्मी से मिला 100 तोपों का ऑर्डर

नई दिल्ली, (आईएएनएस): प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) को इंडियन आर्मी से 100 तोप (आर्टिलरी गन) का ऑर्डर हासिल हुआ है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "इस ऑर्डर से यह साबित होता है कि हम देश के निजी क्षेत्र की प्रमुख रक्षा कंपनी है जो सेनाओं के लिए अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण करती है।"

एल एंड टी को दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी कंपनी हानव्हा टेक विन (एचटीडब्ल्यू) का समर्थन हासिल है, जिसने रक्षा मंत्रालय के वैश्विक खरीद की निविदा में 2011 में भाग लिया था।

सेना ने सफल परीक्षण के बाद एल एंड टी को एकलौता सफल बोलीदाता घोषित किया था। सामान्य तौर पर तोप को ट्रकों से बांध कर खींचा जाता है। लेकिन एल एंड टी द्वारा विकसिक किया गया तोप सीधे ट्रक के चेसिस से जोड़ा जा सकता है।

सेना के समझौते की शर्तो के मुताबिक, कंपनी 42 महीनों में 100 तोप का निर्माण कर सेना को आपूर्ति करेगी।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story