×

देर रात अमृतसर में तेज आवाजों से सहमें लोग, सोशल मीडिया पर किया शेयर फैली अफवा​ह

पंजाब के अमृतसर शहर में गुरुवार और शुक्रवार की रात दो तेज आवाजों से लोग दहल गए। हालांकि इन तेज आवाजों के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। लेकिन लोग इसका जिक्र सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। और साथ ही इसके पीछे के कारणों का पता करने की कोशिश कर रहे हैं।

SK Gautam
Published on: 15 March 2019 5:56 AM GMT
देर रात अमृतसर में तेज आवाजों से सहमें लोग, सोशल मीडिया पर किया शेयर फैली अफवा​ह
X

नई दिल्ली: देर रात अमृतसर में तेज आवाजों से लोग द​हल गये, और ​लागों ने इस घटना को सोशल मीडिया पर किया शेयर कर दिया। नतीजतन सोशल मीडिया पर अफवाहों का सिलसिला शुरू हो गया। अमृतसर शहर में गुरुवार और शुक्रवार की रात एक तेज आवाज से लोग सहम गए।

पंजाब के अमृतसर शहर में गुरुवार और शुक्रवार की रात दो तेज आवाजों से लोग दहल गए। हालांकि इन तेज आवाजों के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। लेकिन लोग इसका जिक्र सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। और साथ ही इसके पीछे के कारणों का पता करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने आपस में बात बातचीत करके इस तेज आवाज की घटना की पुष्ट‍ि की है।

ये भी देखें:मस्जिद फायरिंग बोलीं PM जैसिंडा, न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे काला दिन

स्थानीय प्रशासन ने देर रात शहर के लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को समझाया कि वे किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। डीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने देर रात शहरवासियों से कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे सोशल मीडिया पर अफवाहों पर विश्वास न करें। सब कुछ ठीक है, हमारी जानकारी के अनुसार कुछ भी नहीं हुआ है।

ये भी देखें:न्यूजीलैंड मस्जिद फायरिंगः एक महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार

बता दें कि पंजाब के अमृतसर शहर भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 33 किमी की दूरी पर है। इसलिए लोग इस घटना को पाकिस्तान द्वारा किसी बम या हवाई हमले से जोड़कर भी देख रहे हैं।

14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले के बाद से अब तक भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बरकरार है। साथ ही बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद तो दोनों देशों की सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी है। जिसके कारण लागों के मन में कुछ भी ​हो सकने की आशं​का बनी रहती है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story