×

Gangster Aman Sahu Encounter: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर, दर्ज थे कई केस

Gangster Aman Sahu Encounter: गैंगस्टर अमन साहू जवान की बंदूक छीन भाग रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। इसके बाद अमन ने पुलिस पर फायरिंग कर दिय

Shishumanjali kharwar
Published on: 11 March 2025 11:43 AM IST (Updated on: 11 March 2025 1:23 PM IST)
police encounter
X
police encounter

Gangster Aman Sahu Encounter: पलामू में मंगलवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू को मुठभेड़ में मार गिराया। गैंगस्टर अमन साहू जवान की बंदूक छीन भाग रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। इसके बाद अमन ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अमन साहू को गोली लग गयी और वह वहीं पर ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर अमन साहू लॉरेंस बिष्नोई का करीबी था। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

गैंगस्टर ने जवानों पर की फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गैंगस्टर अमन साहू को लेकर पूछताछ कर रही थी। तभी अचानक अमन साहू ने एसटीएफ जवान की बंदूक छीन लिया और भागने की कोषिष की। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो गैंगस्टर ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक जवान घायल हो गया।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें गैंगस्टर अमन साहू को गोली लग गयी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि अमन साहू झारखंड का ही रहने वाला था। साल 2013 में उसने अपना गैंग बना लिया था। अमन साहू पर हत्या, अपहरण, वसूली, रंगदारी समेत 100 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गोलीकांड के बाद पुलिस ने अमन साहू के गैंग के चार गुर्गो को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही रायपुर के शंकर नगर इलाके में व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम देने पर पुलिस ने अमन साहू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।

इसके साथ ही हाल ही हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या के केस में भी अमन साहू का नाम सामने आया था। कुमार गौरव की घर से ऑफिस जाते समय अज्ञात हमलावरों ने रास्ते में रोक कर फायरिंग कर दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप घायल हो गये थे। कुमार को अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गयी थी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story