×

Moosewala Murder Case: लॉरेंस बिश्नोई का भांजा सचिन अजरबैजान में गिरफ्तार, मूसेवाला हत्याकांड का है मास्टरमाइंड

Moosewala Murder Case: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड माने जाने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई सचिन थापन को अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 30 Aug 2022 5:54 AM GMT
Sidhu moose wala Top 10 Songs Punjabi Singer Punjabi singer Sidhu Moose Wala shot dead today
X

Sidhu moose wala Top 10 Songs Punjabi Singer Punjabi singer Sidhu Moose Wala shot dead today (Photo - Social Media)

Moosewala Murder Case: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माने जाने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई सचिन थापन को अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया गया है। अजरबैजान ने इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय को दी है। मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग करने वाला एक और शख्स अनमोल बिश्नोई फिलहाल कीनिया में है। अनमोल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। दोनों मूसेवाला की हत्या से पहले ही फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश छोड़कर भाग गए थे।

सचिन थापन वही शख्स है जिसने मूसेवाला की हत्या के बाद 2 जून को एक वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली थी। दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस ने भी वीडियो में जो आवाज थी उसकी जांच कर कंफर्म किया था कि ये लॉरेस का भांजा सचिन ही है। सचिन पर शूटर्स को हथियारा मुहैया कराने और पूरा लॉजिटिक्स सपोर्ट उपलब्ध कराने का आरोप है। इसके अलावा उसपर 12 आपराधिक मामले चल रहे हैं। जिसमें हत्या और फिरौती जैसे अपराध शामिल हैं। मानसा पुलिस ने सचिन को मूसेवाला हत्याकांड में नामजद आरोपी बनाया है।

कैसे पकड़ा गया सचिन

सचिन थापन ने हत्याकांड से पहले दिल्ली के संगम विहार के पते पर एक फर्जी पासपोर्ट बनवाया था और अजरबैजान भागने में कामयाब रहा। दिल्ली और पंजाब पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने विदेश मंत्रालय के जरिए अजरबैजान के अधिकारियों को इनपुट मुहैया कराए थे। करीब एक माह पहले वह फेक पासपोर्ट को लेकर अजरबैजान में पकड़ा गया। इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय को दी गई। विदेश मंत्रालय ने पंजाब पुलिस से सचिन का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है। उसके अरेस्ट वारंट के साथ – साथ मूसेवाला हत्याकांड में उसकी भूमिका के बारे में भी रिपोर्ट मांगी है। इनके जरिए उसे अजरबैजान से भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

अनमोल कनाडा से कीनिया भागा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई मर्डर से पहले नेपाल में था। इसके बाद वह कनाडा भाग गया। जहां एक लॉरेंस गैंग का एक अन्य सदस्य और मूसेवाला हत्याकंड का आरोपी गोल्डी बराड़ रहता है। अजरबैजान में सचिन थापन के पकड़े जान की खबर मिलने के बाद सचिन वहां से कीनिया भाग गया। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कीनिया में उसके लोकेशन को ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सकती है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई ने एक सुनियोजित साजिश के तहत 29 मई को सिंगर मूसेवाला की हत्या से पहले अपने छोटे भाई अनमोल और भांजे सचिन का फेक पासपोर्ट बनवाकर भारत से बाहर भेज दिया। रीजनल पॉसपोर्ट दफ्तर दिल्ली, द्वारा ये पासपोर्ट जारी किए गए थे। अनमोल पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह आखिरी बार जोधपुर जेल में था, जहां पिछले साल 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story