×

दिल्ली में हुई हल्की बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक है।’’

Roshni Khan
Published on: 16 April 2019 9:30 AM
दिल्ली में हुई हल्की बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई, जिससे दिल्लीवासियों को गर्म मौसम से राहत मिली।

ये भी देखें:मस्जिदों में महिलाओं को नमाज पढ़ने की इजाजत मांग रही याचिका पर न्यायालय का केन्द्र को नोटिस

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक है।’’

मौसम अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, हालांकि, बारिश की मात्रा का आधिकारिक आंकड़ा अभी तक उपलब्ध नहीं हो सका है।

सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 52 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में पारा का ऊपर चढ़ना जारी है क्योंकि सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

हालांकि, मंगलवार को तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

ये भी देखें:मायावती को न्यायालय से झटका, लागू रहेगा 48 घंटे का प्रतिबंध

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने तापमान में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया जिसका प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों पर पड़ेगा।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!