×

भारत के अमीर मुसलमान, दोनों इतने रईस की खरीद सकते हैं पूरा का पूरा पाकिस्तान!

भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति/व्यवसायी बिरला-अंबानी-अडानी के नाम को तो हर कोई जानता है, लेकिन देश में दो ऐसे व्यवसायी भी हैं जो पाकिस्तान को खरीद सकते हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 12 Jan 2020 8:34 AM GMT
भारत के अमीर मुसलमान, दोनों इतने रईस की खरीद सकते हैं पूरा का पूरा पाकिस्तान!
X

दिल्ली: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति/व्यवसायी बिरला-अंबानी-अडानी के नाम को तो हर कोई जानता है। इनका नाम भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं, लेकिन शायद ही ज्यादा लोगों को पता हो कि देश में बिरला-अडानी और अंबानी के अलावा दो ऐसे व्यवसायी भी हैं जो टॉप रईसों की लिस्ट में शामिल हैं। ये दोनों भारत के टॉप अमीर मुसलमानों (Richest Muslims in India) में शामिल है।

जानिये भारत के सबसे रईस मुसलमानों के बारे में:

ये देश की उपलब्धि है कि विश्व के अमीर लोगों की सूची में कई भारतीय हैं। जिनमें उद्योगपतियों के साथ ही नेता, अभिनेता और खेल जगत से जुड़ी हस्तियाँ शामिल है। हालाँकि इन रईशों में भारत के दो मुसलमानों के नाम भी शामिल हैं। कहा जाता है कि इनकी संपत्ति इतनी ज्यादा है कि ये पाकिस्तान को खरीदने की भी क्षमता रखते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 गरीब देशों की लिस्ट: पहला नाम आपके होश उड़ा देगा

सऊदी रिटेल किंग एमए युसूफ अली:

भारतीय व्यवसायी एमए युसूफ अली लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। मूल रूप से केरल निवासी युसूफ ने केरल में अबतक के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल का निर्माण करवाया है। यूसुफ का कारोबार भारत के अलावा सऊदी अरब और यूएई में भी फैला है। एमए यूसुफ की संपत्ति लगभग 4.2 बिलियन डॉलर है।

उनकी रईसी के बारे में बताये तो युसूफ वो भारतीय हैं, जिन्होंने लंदन पुलिस के मुख्यालय को साल 2015 में 1025 करोड़ में खरीद लिया था, जिसे उन्होंने 512 करोड़ रुपये और खर्च कर लक्जरी होटल का रूप दिया। अली ने इसे 'ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड होटल' नाम दिया। बता दें कि पुलिस मुख्यालय बनने से पहले 15-16वीं सदी के दौरान ये इमारत स्कॉटलैंड के राजा का महल भी था। जब भी वो लंदन आते तो ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड इमारत में ही ठहरते थे।

ये भी पढ़ें: बनेगा करोड़ों का भव्य मंदिर: दिखेगा ऐसा कि देखती रह जाएगी पूरी दुनिया

पद्म भूषण युसूफ हामिद

मेडिसिन के बारे में थोडा भी जानते हैं तो 'सिप्ला फार्मा कंपनी' का नाम जरुर सुना होगा। युसूफ हामिद इस कंपनी के मालिक हैं और भारत के सबसे अमीर मुसलमानों में शामिल है। इतना ही नहीं हामिद का नाम लंबे समय से फोर्ब्‍स की टॉप रईसों की भारतीय लिस्‍ट में भी है। यूसुफ की कुल संपत्ति 2.6 बिलीयन डॉलर है।

हामिद जाने माने भारतीय वैज्ञानिक भी हैं। उनका जन्म मुंबई में हुई था। उन्हें 2005 में भारत सरकार ने देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! साल में पहली बार इतने घटे रेट, तुरंत चेक करें

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story