×

अभी अभी बढ़ा लॉकडाउन, दो हफ्ते और रहना होगा घरों की लक्ष्मण रेखा में

आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई लगातार जारी रखी जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। रेड जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। लेकिन आरेंज और ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियों के संचालन की इजाजत दी जाएगी। लेकिन बच्चों और बुजुर्गों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

राम केवी
Published on: 1 May 2020 1:08 PM GMT
अभी अभी बढ़ा लॉकडाउन, दो हफ्ते और रहना होगा घरों की लक्ष्मण रेखा में
X

नई दिल्लीः अभी अभी बड़ी खबर गृह मंत्रालय ने तीन मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन समयावधि को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। इस आदेश के आने के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी सीमाओं को सख्ती से सील करने का निर्देश जारी कर दिया है। मॉल जिम सिनेमा हाल 17 मई तक बंद रहेंगे।

यह लॉकडाउन चार मई से दो सप्ताह के लिए लागू किया गया है। यह लॉकडाउन का तीसरा चरण है। इसी के साथ इस बात की संभावना है कि 130 जिलों में जहां कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रित हो गया है वहां कुछ छूट दी जा सकती है। लेकिन जिन जिलों में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं उन क्षेत्रों में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि रेड जोन आरेंज जोन में सख्ती जारी रहेगी। लोग जिस तरह से अभी जरूरी काम के लिए ही अति आवश्यक होने पर घरों से निकल रहे थे उसी तरह आगे भी निकलेंगे। बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रीन जोन में मिलेगी राहत

लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाया गया है। इसके बाद देश की स्थिति को देखते हुए आगे फैसला लिया जाएगा। फिलहाल देश में कोरोना अन्य देशों के मुकाबले धीमी रफ्तार से चल रहा है। लेकिन सरकार की कोशिश कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की है। हवाई रेल और मेट्रो सेवाएं 17 मई तक बंद रहेंगी।

आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई लगातार जारी रखी जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। रेड जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। लेकिन आरेंज के बारे में प्रशासन फैसला करेगा।

ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियों के संचालन की इजाजत दी जाएगी। लेकिन बच्चों और बुजुर्गों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सार्वजनिक वाहन 50 फीसदी लोगों के साथ बसें चलेंगी।

जिलों में छूट देने के बारे में निर्णय जिला प्रशासन लेंगे वह तय करेंगे कहां पर कितना छूट दी जानी है। लेकिन पब्लिक परिवहन को फिलहाल इजाजत नहीं दी जाएगी।

राम केवी

राम केवी

Next Story